रिलायंस का नया एक साल का ऑफर, हर दिन 1जीबी डाटा
रिलायंस जियो की टक्कर में रिलायंस ने भी अपना नया ऑफर पेश कर दिया है। इस नए ऑफर में कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक साल का ऑफर पेश कर रही है। यह ऑफर खास रिलायंस के डाँगल यूज़र्स के लिए है। यह पूरा बंडल ऑफर ग्राहकों को 5,199 रुपए तक का पड़ेगा।

इस बंडल ऑफर में एक आरकॉम का 4जी सिम कार्ड मिलता है, जिसके साथ मिलेगा 1जीबी डाटा प्रति दिन और साथ में वाई-पॉड भी। कंपनी ने अपने इस ऑफर को आरकॉम ईशॉप पर लिस्ट किया है। साईट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस ऑफ़र में कंपनी काफी कुछ पेश करेगी।
आरकॉम की साईट पर जो तस्वीर डाँगल की दिखाई गई है, वो एकदम रिलायंस जियो के जियो-फाई डिवाइस की तरह है।
ईएमआई ऑफ़र
सबसे पहले बात करते हैं कीमत की, तो इस बंडल ऑफर के लिए आपको 5,199 रुपए देने होंगे। यह कीमत आप ईएमआई से भी चुका सकते हैं। इसकी ईएमआई 500 रुपए प्रति महीने से शुरू होती है। इसके लिए 3,6,9,12,18 और 24 महीनों तक का ईएमआई ऑफर है।
फीचर्स
आरकॉम के इस डाँगल के साथ आपको 4जी स्पीड का लाभ मिलेगा। इस डिवाइस से आप करीब 10 डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें 32जीबी मैमोरी सपोर्ट भी है। कॉल सपोर्ट के साथ इसमें डाउनलोड स्पीड 150एमबीपीएस होगी।
डाँगल बंडल ऑफर
4जी वाईफाई डाँगल बंडल के साथ ग्राहकों को एक साल का प्रीपेड ऑफर मिलेगा। जिसमें यूज़र्स को 365 दिनों तक हर दिन 1जीबी 4जी डाटा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








