Home
News

रिलायंस कम्युनिकेशंस को हुआ 1,047 करोड़ का लाभ

By Rahul

दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने शुक्रवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ गत कारोबारी साल 2013-14 में साल-दर-साल आधार पर 55.8 फीसदी अधिक रहा। कंपनी ने यहां एक बयान जारी कर बताया कि आलोच्य अवधि में उसका शुद्ध लाभ 1,047 करोड़ रुपये रहा।

इसी दौरान कंपनी की कुल आय 2.5 फीसदी बढ़कर 22,321 करोड़ रुपये रही।गत कारोबारी साल की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय पांच फीसदी बढ़कर 5,671 करोड़ रुपये रही, जो तीसरी तिमाही में 5,403 करोड़ रुपये थी। इसी दौरान शुद्ध लाभ 43.9 फीसदी अधिक 156 करोड़ रुपये रहा, जो तीसरी तिमाही में 108 करोड़ रुपये था।

रिलायंस कम्युनिकेशंस को हुआ 1,047 करोड़ का लाभ

वहीं दूसरी ओंर प्राकृतिक गैस के घरेलू उत्पादन की कीमतों के संबंध में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई को रिलायंस ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। दिल्ली की तत्कालीन केजरीवाल सरकार के निर्देश पर पर दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की ओर से यह एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X