Home
News

आरकॉम और एयरसेल के मर्ज से बनेगी देश की दूसरी बड़ी कंपनी..!

By Agrahi

उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने मंगलवार को कहा कि उसने एयरसेल के प्रमोटरों के साथ दोनों कंपनियों के बेतार कारोबार का विलय करने की संभावना पर वार्ता शुरू की है। आरकॉम द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि एयरसेल के प्रमुख मालिक मलेशिया की कंपनी मैक्सिस कम्युनिकेशंस और सिंद्य सिक्युरिटीज एंड इनवेस्टमेंट के साथ विलय की संभावना के लिए 90 दिनों तक विशेष वार्ता करने के समझौते के तहत वार्ता शुरू हो गई है।

आरकॉम और एयरसेल के मर्ज से बनेगी देश की दूसरी बड़ी कंपनी..!

बयान में कहा गया है, "आरकॉम का टॉवर कारोबार और ऑप्टिकल फाइबर अवसंरचना कारोबार इस वार्ता के दायरे से बाहर है, जिसे बेचने की योजना पर कंपनी पहले से काम कर रही है।" कंपनी ने हालांकि कहा, "वार्ता एक-दूसरे के लिए बाध्यकारी नहीं है। समझौते पर अमल सभी शर्तो के पूरा होने, नियामकों, शेयरधारकों तथा तीसरे पक्ष की अनुमति पर निर्भर करेगा।"

आरकॉम और एयरसेल के मर्ज से बनेगी देश की दूसरी बड़ी कंपनी..!

गत महीने आरकॉम ने रूस की कंपनी सिस्तेमा के साथ उसके भारतीय कारोबार का अधिग्रहण करने के लिए वार्ता शुरू की है, जो एमटीएस ब्रांड के तहत कारोबार करती है।

आरकॉम और एयरसेल के मर्ज से बनेगी देश की दूसरी बड़ी कंपनी..!

सूत्रों के मुताबिक, यदि समझौता सफल रहता है, तो आरकॉम-एयरसेल-एमटीएस वायरलेस कारोबार के पास देश में 15 करोड़ ग्राहक हो जाएंगे। नई कंपनी के पास निजी क्षेत्र के लिए उपलब्ध संपूर्ण स्पेक्ट्रम का 20 फीसदी होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Rcom and Aircel are planning to merge for wireless business. If this happens than it will be the second biggest company of the country.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X