8MP कैमरा वाले स्मार्टफोन को 3,299 रुपए में खरीदने का मौका
स्वदेशी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रीच ग्रुप ने अपना लेटेस्ट एंट्री लेवल हैंडसेट Reach Allure Rise लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में 5499 रुपए में लॉन्च किया है।
पिछले साल अक्टूबर के बाद से ये कंपनी का दूसरा एंट्री लेवल स्मार्टफोन है, जिसे दमदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इस हैंडसेट पर 2200 रुपए कैशबैक ऑफर कर रही है, जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 3299 रुपए रह जाएगी। आइए जानत हैं इस फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

रीच एल्योर राइज स्मार्टफोन को कंपनी ने गोल्ड और ब्लैक दो कलर वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन में 5.5 इंच का डिसप्ले दिया है, जो 1280 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। वहीं इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए इस फोन में 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसैसर दिया है। रैम की बात करें, तो फोन में 2 जीबी रैम दिया है। फोन का इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी का है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉइड 7.0 नॉगट पर रन करता है।

रीच एल्योर राइज में पावर बैकअप के लिए 2600mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटुथ 4.2, GPS + GLONASS, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और FM रेडियो जैसे ऑप्शन हैं। कीमत की तुलना में इस फोन के फीचर्स को साधारण से अच्छा कहा जा सकता है।
जैसा कि हम बता चुके हैं कि जियो कंपनी जियोफुटबॉल कैशबैक ऑफर के तहत इस स्मार्टफोन पर 2200 रुपए कैशबैक दे रही है। जिसके बाद इस फोन की कीमत 3,299 रुपए रह जाएगी। इसके लिए यूजर्स को 198 या 299 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। यूजर्स के पास तक कैशबैक की राशी 50 रुपए के 44 वाउचर के रूप में माय जियो ऐप में पहुंचेगी। 2200 रुपए कैशबैक के बाद Intex UDAY फोन की कीमत 5799 रुपए रह जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








