Home
News

Instagram की कुछ ऐसी ट्रिक्‍स जो मजेंदार बना देंगी इसका अनुभव

फेसबुक और इंस्टाग्राम इन दिनों हमारी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन गए हैं. खाली समय में हर कोई सबसे पहले अपना Facebook और Instagram खोलकर देखता है. क्योंकि इसमें हमें सोशल मीडिया से जुड़ी सारी जानकारी मिलने के साथ हम न्यूज भी पढ़ सकते हैं साथ ही हम इस सोशल साइड पर अपने फोटो और वीडियो भी अपलोड करते हैं।

आज हम आपको इंस्टाग्राम के कुछ बेहतरीन ट्रिक्स और फीचर्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप इस ऐप का इस्तेमाल बेहतर तरह से कर पाएंगे.

Instagram की कुछ ऐसी ट्रिक्‍स जो मजेंदार बना देंगी इसका अनुभव

स्‍क्रीन के टाइम को कैसे कंट्रोल करें

इस तरीके की मदद से हम Instagram के स्क्रीन टाइम को सीमित कर सकते हैं. इसके लिए आप को अपने प्रोफाइल में जाना होगा और Hamburger icon को ओपन करना होगा.

इसके बाद आप एक्टिविटी ऑप्शन को ओपन करें और उसमें सेट डेली रिमाइंडर ऑप्शन पर क्लिक करें. अब आप जितना समय इंस्टा पर बिताना चाहते हैं उसे चुनें और सेट रिमाइंडर पर क्लिक करें. अब आप ने जितना टाइम सेट किया होगा उस समय आप का Instagram बंद हो जाएगा.

Instagram की कुछ ऐसी ट्रिक्‍स जो मजेंदार बना देंगी इसका अनुभव

जैसे आप अपने whatsapp और अन्य मैसेज को बिना खोले पढ़ लेते हैं, ठीक उसी तरह से आप Instagram के भी मैसेज को पढ़ सकते हैं. सबसे पहले आपको स्मार्टफोन मोबाइल डेटा और वाईफाई दोनों को डिसेबल करना होगा. इसके बाद डायरेक्ट मैसेज पर वापस आएं और मैसेज को पढ़ें. क्योंकि आपका डेटा बंद है, दूसरे व्यक्ति को सीन नहीं दिखाई देगी.

इंस्टाग्राम में जल्‍द आ सकता है ये फीचर

इंस्टाग्राम वर्तमान में एक नए 'repost' फीचर का परीक्षण कर रहा है जो यूजर्स को उनकी टाइमलाइन पर रीपोस्ट करने की अनुमति देगा. यह ट्विटर जैसे काम करेगा, मतलब जैसे ट्विटर पर रीट्वीट फीचर काम करता है ठीक उसी तहर से Instagram भी काम करेगा.

स्टोरी में वीडियो एक साथ करें अपलोड

इंस्टाग्राम में एक नया फीचर लाया गया है, इस फीचर का उपयोग करने के बाद इंस्टाग्राम चलाने का अनुभव और बेहतर हो जाएगा. अब आप अपनी स्टोरी में वीडियो और फोटो दोनों को एक साथ लगा सकते हैं. इसके लिए आप को गैलरी से वीडियो चुनने के लिए सबसे पहले ऊपर की ओर स्वाइप करना होगा. फिर स्टिकर मेनू को खोलें। अब आप जिस भी फोटो को लगाना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें. इस दौरान आप को फोटो में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो कर सकते हैं.

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram is currently testing a new 'repost' feature that will allow users to repost on their timeline. It will work like Twitter, meaning Instagram will work in the same way as the retweet feature works on Twitter.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X