Home
News

JioPhone 2 के लिए दिवाली पर खास ऑफर्स, पढ़िए और जानिए

रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए कोई ना कोई ऑफर्स निकालता रहता है। कुछ ही समय पहले रिलायंस जियो ने अपना जियो फोन 2 लॉन्च किया था। जो लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। बता दे, जियोफोन 2 देश भर काफी बिक रहा है। इस फीचर फोन में यूजर्स को 4 जी एलटीई वोल्ट, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे ऐप चलाने का मौका मिलता है। जो यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।

JioPhone 2 के लिए दिवाली पर खास ऑफर्स, पढ़िए और जानिए

हर दूसरे स्मार्टफोन निर्माता की तरह, जियो अपने यूजर्स के लिए एक दिलचस्प ऑफर लेकर आया है। जो जियोफोन 2 को एक और आकर्षक 4 जी स्मार्टफोन बनाता है। त्यौहारों के मौसम में कंपनी ने अपने फोन के दामों को तो कम नहीं किया है, लेकिन कंपनी यूजर्स के लिए दिलचस्प डेटा प्लस वॉयस combos के साथ आई है।

जियोफोन 2 फेस्टिव सीजन ऑफर्स

1. 49 रुपये वाले रिचार्ज में जियो 28 दिनों के लिए 1 जीबी 4G डेटा उपलब्ध करा रही है। वहीं इसी के साथ फ्री वॉयस और वीडियो कॉल के साथ 50 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। बता दें, इस ऑफर में जियो टीवी, जियो मैगज़ीन के साथ जियो की और भी कई सर्विस का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है। अगर आप अपने लिए वॉयस और वीडियो कॉलिंग का प्लान ढूंढ रहे हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है।

2. वहीं जियो के 99 रुपये वाले प्लान में 14 जीबी (500 MB per day) दिया जा रहा है। जिसमें यूजर्स को फ्री वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा 28 दिनों के लिए दी जा रही है। इस पैकेज में जियो ऐप के लिए एक्सेस के साथ 300 एसएमएस शामिल हैं। अगर आप अपने लिए इंटरनेट सर्फ करने के साथ कॉलिंग प्लान ढूंढ रहे हैं तो 99 रुपये वाला पैक आपकी सारी जरुरतें पूरी कर देगा।

3. इस लिस्ट में 153 रुपये के प्लान को शामिल किया गया है। जिसमें जियो अपने यूजर्स को 42 जीबी डेटा (1.5 GB per day) उपलब्ध करा रही है। इस प्लान में 28 दिनोंं के लिए फ्री वॉयस और वीडियो कॉल की सुविधा दी जा रही है। जिसमें अनलिमिटेड एसएमएस के साथ जियो सर्विस का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है। अगर आपको जियोफोन पर बहुत सारी वीडियो और फिल्में ऑनलाइन देखना चाहतें हैं तो 153 रुपये का पैक आपके लिए ही बना है।

JioPhone 2 स्पेसिफिकेशन

जियोफोन 2 2.4 इंच की क्यूवीजीए आईपीएस एलसीडी स्क्रीन के साथ आता है। जो 4 जी एलटीई, वोल्ट और वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट साथ एक डुअल कोर प्रोसेसर पर चलती है। JioPhone 2 में 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 512 एमबी रैम के साथ आता है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।

फोन QWERTY कीपैड के साथ आता है। जो काफी हद तक ब्लैकबेरी डिवाइस जैसा दिखता है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। वहीं फोन 2000 एमएएच ली-आयन बैटरी के साथ आता है। फोन में व्हाट्सएप, फेसबुक, गूगल मैप्स और यूट्यूब जैसे जैसे कई ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Live has come with an interesting offer for its users. Which makes Geophon 2 another attractive 4G smartphone In the festive season, the company has not reduced its phone prices, but the company has come up with interesting data plus voice combos for users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X