फोटोशॉप में बनाए गए कुछ रियल गैजेट डिजाइन
अंग्रेजी में एक कहावत है "अच्छा काम करने के लिए आपके पास अच्छे टूल होने चाहिए" अगर बात डिजाइनिंग इंडस्ट्रीज की हो फोटोशॉप डिजाइनरों का सबसे पसंदीदा टूल है जिसमें वे किसी भी तरह का लोगो, वेबसाइट, फोटो डिजाइन कर सकते हैं। हमने आपको कई गैजेट की कांसेप्ट डिजाइन दिखाई है ये सभी डिजाइन फोटोशॉप में ही बनाई गईं हैं। फोटोशॉप में गैजेट की डिजाइन बनाना ज्यादा कठिन काम नहीं है थोड़ी प्रैक्टिस के बाद आप भी फोटोशॉप में हूबहू असली मोबाइल डिजाइन कर सकते हैं।
पढ़ें: फोटोशॉप में ऐसी गलती हुई है आपसे कभी?
हम आपको आज कुछ ऐसे ही गैजेटों की डिजाइने दिखाएंगे जिन्हें फोटोशॉप में डिजाइन किया गया है हालाकि ये देखने में आप शायद ही अंदाजा लगा सकें कि ये सभी डिजाइन किए गए गैजेट हैं न कि गैजेटों की तस्वीरें ली गईं हैं।
Black iMac
ये आईमैक फोटोशॉप में डिजाइन किया गया है जो देखने में असली आईमैक की तरह लग रहा है। आईमैक फोटोशॉप में डिजाइन करने का तरीका जानने के लिए क्लिक करें।
Apple Remote
एप्पल की डिजाइन हमेशा से ही लोगों के दिलों में एक उत्सुक्ता जगाती रही है। इन एप्पल रिमोट को डिजाइन करने के लिए फोटोशॉप का प्रयोग किया गया है तो देखने रियल एप्पल रिमोट की तरह लग रहा है।
Sony Playstation 3
प्लेस्टेशन जैसे गैजेट हमेश गेमिंग लवरर्स की पहली पसंद रहे हैं। लेकिन फोटोशॉप मे इन्हें बनाने में भी कुछ कम मजा नहीं आता।
Nokia 5300
नोकिया 5300 तो आपको याद ही होगा, लेकिन ये नोकिया 5300 फोटोशॉप में बनाया गया है जो असली की तरह लग रहा है।
PlayStation Portable
पोर्टेबल गेमिंग कंसोल को डिजाइन करना दूसरे गैजेटों के मुकाबले थोड़ा मुश्किल है। लेकिन अगर आप थोड़ी प्रैक्टिस करें तो ये प्लेस्टेशन पोर्टेबल आप भी डिजाइन कर सकते हैं।
Nintendo Gameboy
फोटोशॉप में निंटिडो गेमिंग डिवाइस डिजाइन करने का अपना मजा है क्योंकि इसमें कई कलर ऑप्शन आपको चूज करने पड़ेंगे।
USB Stick
यूएसबी स्टिक फोटोशॉप में डिजाइन करना बेहद आसान है। अगर आप भी फोटोशॉप में यूएसबी डिजाइन करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
Mouse
माउस एक सिंपल गैजेट है जिसे फोटोशॉप में बनाने का अपना मजा है इसे बनाने के लिए आपको कर्व शेप की बारीकिया को समझना होगा।
XBox 360
माइक्रोसॉफ्ट का एक्सबॉक्स 360 न सिर्फ हार्डवेयर के मामले में सबसे बेहतर है बल्कि इसकी डिजाइन भी अपने आप में गेमिंग लवरर्स को आकर्षित करती है। फोटोशॉप में आप एक्सबॉक्स 360 को अपने ढंग से डिजाइन कर सकते हैं।
Digital MP3 Player
एमपी 3 प्लेयर का 3डी व्यू देखना है तो इसके लिए फोटोशॉप में एमपी 3 प्लेयर डिजाइन कर इसे चारों ओंर से देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








