Realme 12 Pro+, P1 Pro और Narzo 70 पर छपप्ड़फाड़ डिस्काउंट, जानें ऑफर डिटेल्स
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme ने भी अपने फोन्स पर डिस्काउंट का देने का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत ग्राहक Realme 12 Pro+, P1 Pro और Narzo 70 सहित अन्य फोन्स को भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और अन्य कूपन के साथ कीमत से काफी किफायती दाम में खरीद सकते हैं।
तो चलिए आगे इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स और कौन-कौन से मॉडल पर भारी छूट ऑफर किया जा रही जानते हैं। सबसे पहले आपको बता दें, देश में कंपनी के छह साल पूरे होने पर इस डिस्काउंट को देने की कंपनी ने घोषणा की है।

इस सेल की शुरूआत 1 मई हो चुकी है, जो अगले 9 मई तक चलेगी। रियलमी के अनुसार HDFC बैंक, ICICI बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्ड़्स से खरीदारी करने पर ग्राहकों को कई ऑफर्स का लाभ मिलेगा।
Realme की सेल के तहत आप Realme P1 5G और P1 Pro 5G के सभी वेरिएंट्स को 1,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ अपने घर ला सकते हैं। इसके साथ ही इस पर 1,000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिलेगा। इसके अलावा आप Realme 12x 5G और Narzo 70 सीरीज के सभी वेरिएंट्स पर 3,000 रुपये तक डिस्काउंट लाभ ले सकेंगे।

Realme 12 Pro+ 5G के 8GB/128GB वेरिएंट को 29,999 के बजाय 24,999 रुपये में लिया जा सकेगा। जबकि इसके 8GB/256GB वेरिएंट को 31,999 रुपये के बजाय 26,999 रुपये में लिया जा सकेगा। वहीं इसके 12GB/ 256GB वेरिएंट को 33,999 रुपये के बजाय 30,999 में खरीदा जा सकेगा।
इसके अलावा Realme P1 Pro 5G के 8GB/ 128GB वेरियंट को 21,999 रुपये के बजाय 19,999 रुपये में लिया जा सकेगा। जबकि 8GB/256GB के 22,999 रुपये के बजाय 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही इस सेल में Buds Air 5 और Buds Air 5 Pro TWS ईयरफोन्स को भी भारी छूट के साथ लिया जा सकता है।

इसके अलावा Realme Buds Air 5 को 3,699 रुपये के बजाय मात्र 2,999 रुपये में लिया जा सकता है। वहीं Realme Buds Air 5 Pro को 4,999 रुपये के बजाय छूट के साथ मात्र 4,199 रुपये में ग्राहक अपने घर ला सकता है। बता दें, Amazon की ग्रेट समर सेल और फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग्स डे सेल 2 मई यानी आज से शुरू हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications








