गर्मी बढ़ते ही बदल जाएगा फोन का रंग! Game of Thrones एडिशन लॉन्च, Realme का कमाल
Realme ने भारत में अपने लेटेस्ट लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Edition को लॉन्च कर दिया है। यह फोन असल में Realme 15 Pro 5G का ही खास एडिशन है, जिसे मशहूर HBO सीरीज 'Game of Thrones' से इंस्पायर होकर डिजाइन किया गया है।
फोन के बैक पैनल पर ड्रैगन का लोगो उकेरा गया है, जो इसे एक रॉयल और एग्रेसिव लुक देता है। साथ ही इसके पैकेज में आपको Iron Throne स्टैंड, Game of Thrones ब्रांडेड स्टिकर्स और कई एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज भी मिलती हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

Realme 15 Pro Game of Thrones Edition की कीमत
- भारत में इस खास एडिशन की कीमत ₹44,999 रखी गई है।
- कंपनी ने इसे सिर्फ 12GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है।
- साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है।
तापमान बढ़ते ही बदलता है रंग
इस फोन की सबसे खास बात इसका कलर-चेंजिंग लेदर बैक पैनल है। सामान्य तापमान पर यह ब्लैक कलर में दिखता है, लेकिन जैसे ही तापमान 42°C या उससे ज्यादा होता है, फोन का रंग फायरी रेड (आग जैसा लाल) हो जाता है - बिल्कुल ड्रैगन के फायर थीम जैसा!
Realme 15 Pro Game of Thrones Edition के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.8-इंच 1.5K AMOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर: Snapdragon 7 Gen 4
RAM/Storage: 12GB RAM + 512GB स्टोरेज
सॉफ्टवेयर: Android 15 बेस्ड Realme UI 6
कैमरा: 50MP मेन सेंसर + 50MP अल्ट्रावाइड लेंस
बैटरी: 7,000mAh के साथ 80W फास्ट चार्जिंग
सर्टिफिकेशन: IP66 + IP68 + IP69
AI फीचर्स और गेमिंग मोड
Realme ने इसमें कई नए AI फीचर्स भी दिए हैं जैसे AI MagicGlow 2.0, AI Landscape, AI Snap Mode और AI Motion Control। गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें Gaming Coach Mode भी है, जो परफॉर्मेंस को ऑटो-ऑप्टिमाइज करता है।
स्टाइल, पावर और थीम
अगर आप Game of Thrones के फैन हैं और एक दमदार फोन चाहते हैं जो भीड़ से अलग दिखे, तो Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Edition आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है। यह सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक कलेक्टर का प्राइड है।


Click it and Unblock the Notifications








