Home
News

Realme 15T और Realme 15 Pro में किसे खरीदना समझदारी, पढ़ें वन-टू-वन कंपेरिजन

Realme ने इंडियन मार्केट में Realme 15T स्मार्टफोन लॉन्च किया है। मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किए गए फोन के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। इसका कंपेरिजन Realme के ही Realme 15 Pro से हो रहा है। अगर आप इन दोनों फोनों के बीच वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन तलाश रहे हैं तो हम यहां इनका कंपेरिजन कर रहे हैं।

दोनों स्मार्टफोन्स अपने-अपने सेगमेंट में दमदार हैं, लेकिन सवाल है कि आखिर आपके लिए कौन सा ज्यादा बेहतर साबित होगा? आइए जानते हैं।

Realme 15T और Realme 15 Pro में किसे खरीदना समझदारी

1. डिस्प्ले और डिजाइन

Realme 15T में 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

वहीं Realme 15 Pro में 6.8-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले मिलता है, जो HDR10+ सपोर्ट और बेहतर कलर एक्युरेसी के साथ ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है। डिस्प्ले क्वालिटी में Realme 15 Pro साफ तौर पर आगे निकलता है।

2. परफॉर्मेंस और ओएस

लेटेस्ट Realme 15T में MediaTek Dimensity 6400 Max 5G प्रोसेसर परफॉर्मेंस के लिए दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर रन करता है। दूसरी तरफ Realme 15 Pro में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसे एंड्रॉइड 15 ओएस के साथ तीन साल के अपडेट का सपोर्ट मिला हुआ है।

3. कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Realme 15T में डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर शामिल है। फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा मौजूद है। दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं। कंपनी ने इसमें AI-बेस्ड फीचर्स जैसे AI Edit Genie, AI Snap Mode और AI Landscape भी जोड़े हैं।

दूसरी ओर Realme 15 Pro में 50MP Sony IMX896 OIS, 50MP वाइड और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 4K@30/60fps और 1080p@30/60/120fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

4. बैटरी और चार्जिंग

नए फोन में 60W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। इसके कंपेरिजन में आने वाले Realme 15 Pro में 80W चार्जिंग के साथ 7000mAh की बैटरी लगी हुई है। कंपनी के अनुसार, यह फोन 25 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। बैटरी और चार्जिंग के मामले में दोनों में ज्यादा फर्क नहीं है।

5. प्राइस और वर्डिक्ट

Realme 15T

  • 8GB + 128GB - 20,999 रुपये
  • 8GB + 256GB - 22,999 रुपये
  • 8GB + 512GB - 24,999 रुपये

Realme 15 Pro 5G

  • 8GB + 128GB - 31,999 रुपये
  • 8GB + 256GB - 33,999 रुपये

अगर आपका बजट 20-25 हजार रुपये के बीच है और आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें दमदार बैटरी, शानदार सेल्फी कैमरा और नए AI फीचर्स मिलें, तो Realme 15T आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा।

वहीं अगर आप थोड़ी ज्यादा कीमत खर्च कर सकते हैं और प्रीमियम डिस्प्ले क्वालिटी, ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और प्रो-ग्रेड कैमरा सेटअप की तलाश में हैं, तो Realme 15 Pro आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है। आखिरकार, चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आप बजट में एक बैलेंस्ड स्मार्टफोन लेना चाहते हैं या फिर थोड़ा ज्यादा खर्च करके प्रीमियम एक्सपीरियंस का मजा उठाना चाहते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X