7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, लॉन्च हुआ Realme 15x 5G; जानें स्पेसिफिकेशन
Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme 15x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे बैटरी बैकअप और दमदार कैमरा फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा। यह फोन 7,000mAh की बैटरी के साथ आता है और तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Realme 15x 5G की कीमत और ऑफर
Realme 15x 5G का बेस वेरिएंट 6GB+128GB स्टोरेज के साथ 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है।
ग्राहकों को लॉन्च ऑफर के तहत UPI या कार्ड पेमेंट पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। साथ ही, 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प दिया जा रहा है। यह फोन कंपनी की वेबसाइट और Flipkart पर Aqua Blue, Marine Blue और Maroon Red कलर में उपलब्ध है।
Realme 15x 5G के स्पेसिफिकेशन
यह डुअल-सिम स्मार्टफोन Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच का Sunlight Display दिया गया है, जो HD+ रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में आई प्रोटेक्शन मोड, स्लीप मोड और कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
फोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और ARM Mali-G57 MC2 GPU से पावर दी गई है। इसमें अधिकतम 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए, Realme 15x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX852 AI सेंसर (f/1.8 अपर्चर और 5P लेंस) है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP OmniVision OV50D40 फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 1080p और 720p वीडियो रिकॉर्डिंग, ड्यूल-व्यू वीडियो, स्लो-मोशन, टाइम-लैप्स, अंडरवॉटर मोड और सिनेमैटिक शूटिंग को सपोर्ट करता है।
सबसे खास इसकी 7,000mAh बैटरी है, जो लंबे बैकअप का भरोसा देती है। साथ ही फोन में IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मौजूद है, जिससे यह डिवाइस और ज्यादा टिकाऊ बनता है।


Click it and Unblock the Notifications








