लॉन्च से पहले लीक हुआ Realme 16 5G का रिटेल बॉक्स, सामने आए स्पेसिफिकेशन; जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च
Realme 16 5G के भारत लॉन्च से पहले इसका रिटेल बॉक्स ऑनलाइन लीक हो गया है। इस बॉक्स इमेज से फोन के कई अहम फीचर्स सामने आए हैं। इससे पहले यह स्मार्टफोन वियतनाम में लॉन्च हो चुका है और अब इसे भारत में भी जल्द पेश किए जाने की उम्मीद है।
इसके साथ ही यह फोन BIS सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी देखा गया है, जो आमतौर पर भारत में लॉन्च की तैयारी का संकेत देता है।

रिटेल बॉक्स से सामने आए स्पेसिफिकेशन
लीक हुई रिटेल बॉक्स इमेज, जिसे X (पहले Twitter) पर @LoserAnant ने शेयर किया है, फोन के कई अहम फीचर्स कन्फर्म करती है। इसके मुताबिक Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP Sony IMX852 रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की जानकारी सामने आई है।
फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4200 निट्स तक हो सकती है। बैटरी इस फोन का बड़ा हाइलाइट हो सकती है। बॉक्स पर 7000mAh "Titan Battery" का जिक्र किया गया है, जिससे लंबा बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा फोन में IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस, Air Black कलर ऑप्शन और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
अन्य संभावित फीचर्स
लीक हुए स्पेसिफिकेशन काफी हद तक उस वेरिएंट से मेल खाते हैं जो पहले वियतनाम में लॉन्च किया जा चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में सेकेंडरी कैमरा, एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट और realme UI 7.0 मिल सकता है। इसके अलावा बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में Vapor Chamber Cooling System और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
Realme 16 5G भारत लॉन्च टाइमलाइन
लीक के अनुसार Realme 16 5G को अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications








