Home
News

Realme 16 Pro सीरीज में मिलेगा 200MP कैमरा, 6 जनवरी को होगी लॉन्च

Realme ने इंडियन मार्केट में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए कमर कस ली है। कंपनी के Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus 6 जनवरी को एंट्री करने वाले हैं। लॉन्च से पहले कंपनी ने सीरीज के कैमरा स्पेक्स को रिवील कर दिया है।

रियलमी के मुताबिक, सीरीज के दोनों मॉडल्स में 200MP का मेन कैमरा होगा, जो खासतौर पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Realme 16 Pro सीरीज में मिलेगा 200MP कैमरा

200MP मेन कैमरा के साथ Samsung HP5 सेंसर

कंपनी ने बताया है कि Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus में Samsung HP5 सेंसर लगा होगा। यह 1/1.56-इंच साइज का सेंसर होगा, जिसे f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ जोड़ा गया है। यह कॉम्बिनेशन बेहतर लाइट कैप्चर, शार्प डिटेल और नाइट फोटोग्राफी में अपग्रेड का वादा करता है।

Pro और Pro Plus में कैमरा सेटअप का फर्क

जहां Realme 16 Pro में 200MP मेन कैमरा के साथ एक अल्ट्रावाइड लेंस मिलेगा, वहीं Realme 16 Pro Plus में इसके अलावा एक टेलीफोटो कैमरा (Samsung JN5 सेंसर) भी दिया जाएगा। इस तरह Pro Plus वेरिएंट में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जो यूजर्स को तीन अलग-अलग फोकल लेंथ का विकल्प देगा।

2x लॉसलेस जूम और एडवांस इमेज फीचर्स

कंपनी के मुताबिक, दोनों फोन्स का 200MP कैमरा फुल-पिक्सल ऑटो जूम और 2x Lossless Zoom को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही Realme TÜV Rheinland Luma Colour Image Certification भी ला रहा है, जिससे बेहतर स्किन टोन, डेप्थ ऑफ फील्ड, फ्यूजन ब्लर और ज्यादा नैचुरल लाइटिंग व शैडोज मिलने का दावा किया गया है।

वीडियो रिकॉर्डिंग में भी होगा बड़ा अपग्रेड

वीडियो के मामले में खास तौर पर Realme 16 Pro Plus को काफी दमदार बनाया गया है। यह फोन 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा और यूजर्स को मल्टीपल फोकल लेंथ से वीडियो शूट करने का विकल्प देगा। इतना ही नहीं फोन में 4K @ 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट होगा। फ्रंट कैमरा से भी 4K 60fps वीडियो रिकॉर्ड की जा सकेगी, जो व्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए खास फीचर होगा।

6 जनवरी को होगी आधिकारिक एंट्री

Realme 16 Pro सीरीज को कंपनी 6 जनवरी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। इस इवेंट में फोन की कीमत, डिजाइन और बाकी हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया जाएगा। माना जा रहा है कि कैमरा के अलावा डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में भी इस सीरीज में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

क्यों खास है Realme 16 Pro सीरीज?

200MP कैमरा, Samsung के एडवांस सेंसर, Pro Plus में टेलीफोटो लेंस और 4K 60fps वीडियो सपोर्ट के साथ Realme 16 Pro सीरीज उन यूजर्स के लिए खास होने वाली है, जो स्मार्टफोन से प्रो-लेवल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का एक्सपीरियंस चाहते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X