Realme 2 Pro इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और ऑफर्स
Oppo कंपनी के सब ब्रांड Realme ने इस साल मई में अपना पहला स्मार्टफोन Realme 1 को लॉन्च किया था। हालांकि बाद में कंपनी ओप्पो से अलग हो गई और अपने नए स्मार्टफोन Realme 2 के साथ मार्केट में आई। कंपनी के इस फोन को भी लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद अब कंपनी Realme 2 Pro को लॉन्च कर दिया है। जो कि पहले के फोन से काफी ज्यादा एडवांस हैं।

वेरिएंट्स और कीमत
अब इस फोन के फीचर्स के बारे में आपको बताते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि इस फोन में काफी सारे फीचर्स दिए गए हैं। सबसे पहले हम इस फोन के सभी वेरिएंट और कीमत की बात कर लेते हैं। कंपनी ने इस फोन तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है। सबसे पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 13,990 रुपए है। उसके बाद दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मेमोरी वाला है, जिसकी कीमत 15,990 रुपए है। वहीं तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 17,990 रुपए है। इन सभी वेरिएंट्स को स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
बिक्री और ऑफर्स
इन सभी फोन की बिक्री 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। शुरुआत में यह फोन अमेजन पर एक्सक्लूसिव तौर से उपलब्ध होगा। इसे अमेजन की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि इस फोन की शुरुआती बिक्री के लिए कंपनी ने कुछ ऑफर्स भी पेश किए हैं। इस ऑफर के तहत जियो ग्राहकों को 1.1 टीबी डेटा मिलेगा और उन्हें 4,450 रुपए तक का फायदा भी होगा। इसके अलावा ग्राहकों को नो कोस्ट ईएमआई का भी ऑफर दिया जाएगा।

डिस्प्ले और कैमरा
अब इस फोन के कुछ अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन के स्क्रीन का रिज्यॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके अलावा कंपनी ने सेल्फी कैमरा का भी खासा ध्यान दिया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसके साथ फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी 2.0 मोड फीचर से भी लैस है।
प्रोसेसर और बैटरी
इसके अलावा इस फोन में अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड कलरओएस 5.0 पर चलता है। वहीं इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 एआईई चिपसेट दिया गया है। यह डुअल सिम सपोर्ट भी करता है। इसमें लाइट, डिस्टेंस सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, जायरोस्कोप और एक्सीलेरोमीटर जैसे फीचर्स भी हैं। इस फोन में 3500 mAh की बैटरी भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए भी इस फोन में यूएसबी, ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे तमाम फीचर्स दिए हैं। Realme 2 Pro को तीन अलग-अलग रंग आइस लेक, ब्लू ओसियन और ब्लैक सी में लॉन्च किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








