Home
News

Flipkart में शुरू हुई Realme 2 की फ्लैश सेल, बुक करने के लिए जल्दी करें

अगर आप रियलमी 2 फोन खरीदना चाहते हैं तो आज आपके लिए एक अच्छा मौका है। आज फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे रियलमी 2 की फ्लैश सेल शुरू होने चुकी है। दरअसल फ्लिपकार्ट आज से अपने एक नए सेल का आयोजन भी कर रही है। इस सेल का नाम Flipkart's Mobile Bonanza Sale 2018 है। इस सेल में कोई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट्स और ऑफर्स दिए जाएंगे।

Flipkart में शुरू हुई Realme 2 की फ्लैश सेल, बुक करने के लिए जल्दी करें

Flipkart's Mobile Bonanza Sale

ऐसे में रियलमी 2 फोन कुछ अहम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस वक्त रियलमी 2 स्मार्टफोन की Flipkart's Mobile Bonanza Sale 2018 में फ्लैश सेल होगी। लिहाजा आप अगर इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो बिना देर किए फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर चले जाएं।

Realme 2 की फ्लैश सेल

इस फोन के दो वेरिएंट आपको मिलेंगे। पहला और बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी रोम वाला है, जिसकी कीमत 9,499 रुपए है। वहीं दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी रोम वाला है, जिसकी कीमत 10,999 रुपए है। इस फोन के डिजाइन और फीचर्स के बारे में भी हम आपको बता देते हैं।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

रियलमी 2 में 6.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। जिसका रिज्यॉल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल है। इस डिस्प्ले के टॉप पर एक नॉच भी है। यह क्वालकॉम के ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट द्वारा क्लॉक्ड 1.8GHz पर संचालित होता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है।

कैमरा

कैमरा के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी अच्छा है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जो प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है और वहीं सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ कैपचर करने के लिए है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा भी 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है।

बैटरी और कलर वेरिएंट

इन सबके अलावा रियलमी 2 स्मार्टफोन कनेक्टिविटी में भी वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। यह फोन ColorOS 5.2 पर चलता है जो Android 8.1 Oreo पर आधारित है। इसमें 4,230 एमएएच की दमदार बैटरी है, जो लंबा बैकअप देने के लिए सक्षम है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और रेड तीन कलर में उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you want to buy Realm 2 phones then today is a good opportunity for you. Today Flipkart is going to launch the Flash Cell of Reality 2 at 12 noon. In fact Flipkart is also organizing a new cell from today. The name of this cell is Flipkart's Mobile Bonanza Sale 2018. The cell phone of the Reality 2 phone has started in this cell.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X