Home
News

Realme 2 की फ्लैश सेल शुरू, खरीदना हो तो जल्दी करें!

रियलमी कंपनी ने काफी कम समय में ही भारतीय मार्केट में अपनी अच्छी पहचान बना ली है। यूजर्स को अब कंपनी के ऊपर भरोसा भी होने लगा है। आज रियलमी के एक पॉपुलर स्मार्टफोन Realme 2 की फ्लैश सेल होने वाली है। इस फोन ने लॉन्च होने के बाद काफी चर्चा बटौरी थी। यह एक बजट स्मार्टफोन है। आज इस फोन की एक बार फिर से बिक्री होने जा रही है।

Realme 2 की फ्लैश सेल शुरू, खरीदना हो तो जल्दी करें!

आज दोपहर 12 बजे से Realme 2 स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी। Realme 2 के दो वेरिएंट आज के सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज है जिसकी कीमत 9,499 रुपए है। इसका दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 10,990 रुपए है।

Realme 2 पर ऑफर्स

इस फोन में कुछ ऑफर्स भी हैं। अगर आप अपना कोई पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करेंगे तो आपको 10,400 रुपए तक का डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके अलावा अगर आप एक्सिस बैंक कार्ड से इस फोन की पेमेंट करेंगे तो आपको 10% का डिस्काउंट भी दिया जाएगा, जो अधिकतम 400 रुपए का होगा।

Realme 2 की स्पेसिफिकेशन

Realme 2 कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन है, जिसे 28 अगस्त को इंडिया में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.2 इंच की एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल है। डिस्प्ले के टॉप पर नॉच भी दिया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर सीपीयू के साथ 14nm क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 SoC भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में डुअर रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल और सेंकेंडरी 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है, जो शानदार बुके इफेक्ट के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन का फ्रंट कैमरा भी AI और Bokeh इफेक्ट से लैस है।

इसमें 4,320 एमएएच की एक बेहद पॉवरफुल बैटरी लगी हुई है। कनेक्टिविटी के लिए भी इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ, यूएसबी, जीपीएस जैसे तमाम फीचर्स हैं। सुरक्षा के लिए इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। लिहाजा यह फोन एक शानदार बजट स्मार्टफोन है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today Realme 2's Flash Cell is going to be a popular smartphone of Reality. After the launch of this phone there was considerable discussion. This is a budget smartphone. Today, the phone has been resumed once again. Today, the sale of Realme 2 smartphones will be on Flipkart from 12 noon. Two variants of Realme 2 will be available for sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X