Realme 3 Pro अब ओपन सेल में भी हुआ उपलब्ध, जानें खास फीचर्स और कीमत
Realme कंपनी ने हाल ही में एक नया स्मार्टफोन Realme 3 Pro को इंडिया में लॉन्च किया है। इस फोन को लॉन्च करने के बाद से यूजर्स इसकी काफी चर्चाएं कर रहे हैं। कंपनी ने भी दावा किया है कि भारतीय यूज़र्स ने Realme 3 Pro को पसंद किया है। रियलमी कंपनी ने दावा कि है कि फ्लैश सेल में इस फोन को बहुत सारे यूज़र्स ने खरीदा है।

अब कंपनी ने अपने इस शानदार स्मार्टफोन को ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया है। इस फोन को आप यूज़र्स कभी भी कहीं से भी खरीद सकते हैं। Realme 3 Pro के लिए अब फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आपको बता दें कि इस फोन को 28 मई से देशभर के 8000 ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध करा दिया गया है। लिहाजा, अगर आप अभी तक इस फोन को नहीं खरीद पाए और खरीदने की इच्छा है तो अब कभी भी खरीद सकते हैं।
अब ओपन सेल में उपलब्ध Realme 3 Pro
यह एक मिडरेंज स्मार्टफोन है। इस वजह से इस फोन को ज्यादा से ज्यादा यूज़र्स पसंद कर रहे हैं। इस फोन के कुछ खास फीचर्स के बारे में आपको बताते हैं। स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनी ने इसे तीन कलर वेरिएंट के साथ पेश किया है। जिसमें नाइट्रो ब्लू, लाइटनिंग पर्पल, कार्बन ग्रे कलर ऑप्शन शामिल हैं। Realme 3 Pro को Le Mans- Inspired Speedway Design के साथ पेश किया गया है, जो फोन में Oblique Gradient Effect को पेश करता है।
वहीं फोन में 82 लाइन कर्व मौजूद है, जो स्मार्टफोन को एक शानदार लुक देते हैं। स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो Realme 3 Pro को 6.3 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें 2340*1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। वहीं, फोन में 90.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ काफी पतली बेजल दी गई है। फोन को कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है।
कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए बैक पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका पहला सेंसर 16 मेगापिक्सल के साथ आता है, जो सोनी के IMX519 कैमरा लेंस से लैस है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन अल्ट्रा एचडी मोड, एआई ब्यूटिफिकेशन, एडवांस सेल्फी प्रो एल्गोरिद्म, बुके इफेक्ट, अल्ट्रा एचडी मोड, स्पीड शोट, नाइटस्कैप मोड, स्लो मोशन फोटोग्राफी मोड के साथ आता है।
प्रोसेसर और खास गेमिंग फीचर
बता दें, फोन में पावरफुल स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया है। जो एंड्रायड 9.0 पाई के साथ कलर ओएस 6.0 पर बेस्ड है। फोन में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है, जो माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन को खासतौर पर गेमिंग लवर्स के लिए तैयार किया गया है। इस स्मार्टफोन में गेम खेलने पर यूजर्स को एक अलग एक्सपिरियंस मिलेगा, जो आजतक शायद इस सेगमेंट वाले स्मार्टफोन में देखा नहीं गया होगा।
स्मार्टफोन में Qualumm Snapdragon 710 AIE चिपसेट यूजर्स को एक लैच फ्री एक्सपिरियंस देगा। Realme 3 Pro में जीपीयू के साथ Adreno 616 के साथ फास्टर ग्राफिक रेंडरिंग गेमिंग कैपेब्लिटि दी गई है। कंपनी ने इस बार वॉल्यूम पर ज्यादा फोकस किया है। जिसके चलते स्मार्टफोन में सुपर लिनियर के साथ स्मार्ट पॉवर एम्पिलिफायर दिया गया है। जो वॉल्यूम को दोगुना बढ़ाने का काम करता है।
बैटरी और कीमत
बैटरी की बात करें तो फोन में 4045mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बता दें, ग्राहकों को फोन के बॉक्स में 20W VOOC 3.0 चार्जर भी दिया जा रहा है। स्मार्टफोन CABC मोड को भी सपोर्ट करता है।
इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। बता दें, कंपनी के पहला वेरिएंट 4 जीबी+64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसे 13,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं फोन के दूसरा वेरिएंट 6 जीबी+128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जो 16,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications