Home
News

Realme 3 Pro के ट्वीट ने Redmi Note 7 Pro को किया ट्रोल

Realme काफी समय से Realme 3 को लॉन्च की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि Realme 3 स्मार्टफोन को भारत में 4 मार्च लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी ने ट्विट के जरिए दी है। हालांकि कंपनी की एक्टिविटी से अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ Realme 3 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। बता दें, कल शाओमी ने अपने Redmi Note 7 और Note 7 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है।

Realme 3 Pro के ट्वीट ने Redmi Note 7 Pro को किया ट्रोल

Realme 3 Pro की तरफ मिला हिंट

Realme के CEO Madhav Sheth ने ट्विट किया है। जिसमें Redmi Note 7 को टाना मारते हुए उन्होंने कैप्शन में "What's 7 doing in 3" लिखा है। उन्होंने 6 सेकंड की वीडियो को शेयर किया है। जो नंबर "7" से शुरू होती है और यह बीजली की शेप में नंबर "3" में बदल जाता है। वीडियो के आखिरी में "Be Proactive" लिखा आता है। जहां 'Proactive' शब्द चमकदार गोल्ड कलर में दिखाई देता है। यह सब हिंट Realme 3 Pro के लॉन्च की तरफ इशारा कर रहे हैं।

वहीं Realme 3 की बात करें तो सामने आई लीक्स से पता चलता है कि स्मार्टफोन के बैक में डायमंड कट डिजाइन दिया जाएगा। वहीं, स्मार्टफोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं, सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। बता दें, स्मार्टफोन की टीज की गई फोटो में 3.5mm ऑडियो सॉकेट को भी देखा गया है। जो स्मार्टफोन के बॉटम पर दिया गया है। रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने इस बात की पुष्टि पहले ही कर दी है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Helio P70 और Helio P60 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि Helio P70 वेरिएंट को केवल भारत में ही लॉन्च किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme has long been preparing to launch Realme 3. It is being told that the Realme 3 smartphone will be launched in India on March 4. This information is given by the company via tweet. Although the company's activity is being speculated that the company can launch Realme 3 Pro with this smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X