Realme 3 Pro कुछ ही देर में होगा लॉन्च, यहां देखिए लाइव स्ट्रीमिंग
Realme 3 Pro को आज आखिरकार इंडिया में लॉन्च किया जा रहा है। इस फोन को आज दिल्ली में आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाना है। यह स्मार्टफोन रियलमी कंपनी का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। कंपनी ने पिछले महीने Realme 3 लॉन्च किया था, जिसे यूजर्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब रियलमी 3 प्रो की बारी है।

Realme 3 Pro की लॉन्चिंग
इस स्मार्टफोन के बारे में भी कहा जा रहा है कि यह Redmi Note 7 Pro को बढ़िया टक्कर देने वाला फोन होगा। आप अगर इस फोन का लॉन्च इवेंट देखना चाहते हैं तो आप रियलमी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा आप रियलमी के ट्विटर और यूट्यूब चैनल पर भी लाइव लॉन्च इवेंट देख सकते हैं। रियलमी 3 प्रो को नई दिल्ली में दोपहर 12.30 लॉन्च किया जाएगा।
Realme 3 Pro में कई खास फीचर्स होने की बातें सामने आ चुकी है। पिछले करीब एक महीने से लगातर इस फोन में खास फीचर्स होने की बातें हो रही हैं। स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 710 SoC से लैस किया है। जो 6GB रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 6.3-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं हैंडसेट 3,960mAh की कैपेसिटि वाली बैटरी के साथ आ सकता है। इसके साथ ये स्मार्टफोन Android 9.0 पर बेडस्ट ColorOS 6.0 पर रन करेगा।
नए फीचर्स का इंतजार
इसके अलावा माधव सेठ ने पिछले दिनों में कई ट्वीट किए हैं जिसमें वो अपने इस नए स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं। एक अन्य ट्वीट के जरिए उन्होंने बताया है कि रियलमी 3 प्रो से यूजर्स सुपर स्लो मोशन में भी वीडियो बना सकेंगे। इस फोन में तीन खास मोड होंगे जिसमें बर्स्ट मोड, नाइट मोड और सुपर स्लो मोशन वीडियो मोड शामिल होगा।


Click it and Unblock the Notifications