Realme 3 Pro में होंगे सुपर स्लो मोशन समेत कई खास वीडियो फीचर्स
चाइनीज समार्टफोन मेकर कंपनी Realme समय-समय पर अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करती रहती है। काफी समय से कंपनी अपने Realme 3 Pro स्मार्टफोन पर काम कर रही है। बता दें, कंपनी Realme 3 Pro स्मार्टफोन को 22 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले ही काफी सारी टीज सामने आ चुके हैं। बता दें, Flipkart पर इस स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज भी लाइव हो चुका है। जिससे साफ पता चलता है कि स्मार्टफोन Realme की दूसरी डिवाइसेस की तरह फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव बेचा जाएगा।

स्मार्टफोन के बारें में जिक्र करते हुए Realme कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर 'कैप्चर द परफैक्ट मोमेंट कैपशन' के साथ एक बैनर पोस्ट किया है। इसी के साथ स्मार्टफोन को 'स्पीड शॉट' के नाम से टीज किया गया है। जो स्मार्टफोन के कैमरे में दिए फास्ट ऑटो फोकस फीचर के बारें में जानकारी दे रहा है। Realme के सीईओ माधव सेठ ने स्मार्टफोन द्वारा लो लाइट में इमेज क्लिक करके गेट रेडी फॉर अमेजिंग फोटोग्राफी कैप्शन के साथ शेयर किया है।
इसके अलावा माधव सेठ ने पिछले दो दिनों में कई ट्वीट किए हैं जिसमें वो अपने इस नए स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं। एक अन्य ट्वीट के जरिए उन्होंने बताया है कि रियलमी 3 प्रो से यूजर्स सुपर स्लो मोशन में भी वीडियो बना सकेंगे। इस फोन में तीन खास मोड होंगे जिसमें बर्स्ट मोड, नाइट मोड और सुपर स्लो मोशन वीडियो मोड शामिल होगा।
Realme 3 Pro स्पेसिफिकेशन
सामने आई लीक्स से पता चलता है कि स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 710 SoC से लैस किया है। जो 6GB रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 6.3-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं हैंडसेट 3,960mAh की कैपेसिटि वाली बैटरी के साथ आ सकता है। इसके साथ ये स्मार्टफोन Android 9.0 पर बेडस्ट ColorOS 6.0 पर रन करेगा।
सामने आई लीक्स से साफ पता चलता है कि यह अपकमिंग स्मार्टफोन साफतौर पर Xiaomi Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को टक्कर देगा। बता दें, Redmi Note 7 Pro 48 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि Realme 3 Pro स्मार्टफोन में कितने मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








