Home
News

Realme 3 की अगली फ्लैश सेल...? पहली बार में बिके 2 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन

Realme कंपनी अपने स्मार्टफोन पर लगातार काम कर रही है। कुछ समय पहले ही कंपनी Realme 3 को बाजार में उतारा था। कंपनी ने अपने इस फोन को पहली बार 12 मार्च को आयोजित सेल के दौरान उपलब्ध कराया था। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि कपंनी ने सेल के दौरान 2.1 लाख से ज्यादा यूनिट्स को बेचा था।

Realme 3 की अगली फ्लैश सेल...? पहली बार में बिके 2 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन

इतना ही नहीं, कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 'नया सेगमेंट लीडर' बताया है। Realme अपने Realme 3 स्मार्टफोन को एक बार फिर सेल के जरिए उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए सेल की तारीख का ऐलान किया। बता दें, Realme 3 को 19 मार्च को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और कंपनी की खुद की वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Realme 3 कीमत

Realme 3 को दो वेरिएंट के साथ लॉन्ट किया गया है। इसका पहला वेरियंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 10,999 रुपये है।

Realme 3 स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट यूनिबॉडी डिजाइन और ग्रेडिएंट कलर स्कीम के साथ आता है। फोन को Dynamic Black, Radiant Blue और Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं, स्मार्टफोन को 6.3-inch की HD+ (1520×720 pixels) डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इतना ही नहीं, डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दी गई है। बता दें, फोन की स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैमरा की बात करें फोन के बैक पर ड्यूल कैमरा सेटअप (13MP+2MP) दिया गया है। फोन का कैमरा PDAF फास्ट फोकसिंग, नाइटस्केप, हाइब्रिड HDR और पोर्टेट मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है। Realme 3 में सेल्फी के लिए AI सपोर्ट वाला 13मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बता दें, फोन का फ्रंट कैमरा f/2.0 अर्पचर, HDF सपोर्ट और AI ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है।

सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, 4G VoLTE support, वाई-फाई, OTG और ब्लूटुथ 4.2 जैसे फीचर मिलते हैं। वहीं, फोन में 4,230mAh की बैटरी शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme will make its Realme 3 smartphone available through cell again. The company declared itself the date of sale giving information about this. Let Realme 3 be made available for sale through Flipkart and the company's own website on March 19 at 12 noon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X