Home
News

Realme 3i की फ्लैश सेल, 10 हजार से कम में 4 GB रैम वाला फोन खरीदने का मौका

आज ऑनलाइन मार्केट में दो अलग-अलग कंपनियों के दो स्मार्टफोन की फ्लैश सेल होने जा रही है। एक ओप्पो कंपनी का Oppo K3 है, जिसके बारे में हमने आपको अभी बताया और दूसरा रियलमी कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 3i है। यह एक बजट स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन की कीमत काफी कम है और इसमें फीचर्स काफी ज्यादा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Realme 3i की फ्लैश सेल, 10 हजार से कम में 4 GB रैम वाला फोन खरीदने का मौका

इस फोन की फ्लैश सेल अब से कुछ देर बाद दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट और realme.com पर होगी। इस फोन की पहली फ्लैश सेल के बाद कंपनी ने बताया था कि सिर्फ 30 मिनट में कंपनी ने 1 लाख 50 हजार फोन को यूनिट्स को बेच दिया। इसका मतलब है कि आज भी इस फोन की बिक्री काफी तेजी से होने वाली है।

इस वजह से आप पहले से अपना फोन चुनकर पेमेंट डीटेल्स भरकर तैयार रहें, जैसे ही BUY NOW का ऑप्शन आए आप उस पर क्लिक करके अपना फोन बुक कर लें। इस फोन को एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड से खरीदने पर आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए भी पेमेंट करने पर आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं इस फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है।

इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसे कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी रोम के साथ आता है, जिसकी कीमत 7,999 रुपए है वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी रोम के साथ आता है, जिसकी कीमत 9,999 रुपए है। इस फोन को तीन अलग-अलग कलर वेरिएंट में भी पेश किया गया है। इनमें डायमंड ब्लैक, डायमंड ब्लू और डायमंड रेड तीन कलर यूज़र्स को मिलेंगे।

Realme 3i की कुछ खास स्पेसिफिकेशंस

इस फोन के कुछ खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.22-inch फुल एचडी+ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले दी गई है। इस फोन का स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1520×720 pixels है। स्मार्टफोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इस फोन का डिजाइन डायमंड पैटर्न का है, जो हम Realme C2 में देख चुके हैं। इस फोन में MediaTek Helio P70 octa-core SoC शामिल किया गया है। इसके साथ इसमें ARM Mali-G72 GPU भी है। यह स्मार्टफोन Android Pie पर आधारित ColorOS 6 पर चलता है।

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेअटप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 13 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है। इस फोन के फ्रंट कैमरा को शानदार बनाने के लिए इसमें AI ब्यूटीफिकेशन मोड भी दिया गया है। इस फोन में 4,230 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today, two different companies of two different companies are going to have flash sale phones in the online market. Oppo K3 is an OPPO company, which we just told you now and the second realme company is the latest Realme 3i smartphone. This is a budget smartphone. The price of this smartphone is quite low and there is a lot of features in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X