10,000 रुपए से कम में 4 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन खरीदने का मौका, जल्दी करें...!
Realme कंपनी ने हाल ही में अपना एक नया स्मार्टफोन Realme 3i लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत काफी कम है लेकिन कंपनी ने इसमें तमाम बढ़िया फीचर्स को शामिल करने की कोशिश की है। इस स्मार्टफोन को आज फ्लैश सेल में बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। अगर आप कोई लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो ये स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

इस फोन को अब से कुछ देर बाद फ्लिपकार्ट पर रियलमी के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। आप चाहे तो इस फोन को 12 बजे दोपहर में फ्लिपकार्ट या रियलमी.कॉम से खरीद सकते हैं। इस फोन को खरीदने के लिए अगर आप एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड या एक्सिस बैंक बज़ कार्ड या एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट करेंगे तो आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा।
इसके अलावा इस फोन में नो कॉस्ट ईएमआई भी दिया जा रहा है।अगर आप आज ही इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो 12 बजे से 5 मिनट पहले इन दोनों से किसी भी साइट पर जाकर फोन खरीदने की सभी डीटेल्स को भरकर तैयार हो जाए। उसके बाद जैसे ही वहां पर BUY NOW का ऑप्शन दिखे, उसे आप क्लिक करके फोन खरीद लें।
इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसे कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी रोम के साथ आता है, जिसकी कीमत 7,999 रुपए है वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी रोम के साथ आता है, जिसकी कीमत 9,999 रुपए है। इस फोन को तीन अलग-अलग कलर वेरिएंट में भी पेश किया गया है। इनमें डायमंड ब्लैक, डायमंड ब्लू और डायमंड रेड तीन कलर यूज़र्स को मिलेंगे। लिहाजा इस फोन में आपको 10 हजार रुपए से कम की कीमत में ही 4 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन मिल सकता है।
इन दोनों फोन की स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए आप उपर फोन के नाम पर दिए गए लिंक को क्लिक करके पढ़ सकते हैं। इस तरह की तमाम ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हिंदी गिज़बॉट से जुड़े रहे। आप हमारे फेसबुक पेज और हेलो अकाउंट को भी फॉलो करके सभी ताजा ख़बरों और टेक की टिप्स एंड ट्रिक्स से अपडेट रह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








