10,000 रुपए से भी कम में मिलेगा 4GB रैम वाला स्मार्टफोन, 12 बजे से होगी बिक्री
Realme कंपनी ने हाल में अपना एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। उस स्मार्टफोन का नाम Realme 3i है। इस स्मार्टफोन को आज पहली बार फ्लैश सेल के जरिए बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन को आज दोपहार 12 बजे से फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर Realme.com पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।

अगर आप इस स्मार्टफोन को आज ही खरीदना चाहते हैं तो तो बिना वक्त गवाएं अभी तुरंत फ्लिपकार्ट या एमआई.कॉम पर जाएं और अपने फोन को सिलेक्ट करके पेमेंट डीटेल्स संबंधी सभी जानकारी को पहले से ही भर लें। 12 बजते ही जैसे ही वहां पर BUY NOW का ऑप्शन आएगा आप उसपर क्लिक करके अपने लिए फोन खरीद लेना।
Realme 3i की पहली बिक्री पर ऑफर्स
इस फोन को पहली बिक्री में कुछ ऑफर्स भी पेश किए जा रहे हैं। इस फोन के साथ कंपनी नो-कॉस्ट ईएमआई दे रही है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट से अगर आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक बज़्ज़ क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 5% का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा MobiKwik के जरिए पेमेंट करने पर भी 1500 रुपए का सुपरकैश ऑफर दिया जाएगा। अगर आप जियो यूज़र्स हैं तो आपको 5,300 रुपए का एक्सट्रा बेनिफिट भी मिलेगा, जो रिचार्ज कूपन के रूप में दिया जाएगा।
इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसे कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी रोम के साथ आता है, जिसकी कीमत 7,999 रुपए है वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी रोम के साथ आता है, जिसकी कीमत 9,999 रुपए है। इस फोन को तीन अलग-अलग कलर वेरिएंट में भी पेश किया गया है। इनमें डायमंड ब्लैक, डायमंड ब्लू और डायमंड रेड तीन कलर यूज़र्स को मिलेंगे।
Realme 3i की कुछ खास स्पेसिफिकेशंस
इस फोन के कुछ खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.22-inch फुल एचडी+ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले दी गई है। इस फोन का स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1520×720 pixels है। स्मार्टफोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इस फोन का डिजाइन डायमंड पैटर्न का है, जो हम Realme C2 में देख चुके हैं। इस फोन में MediaTek Helio P70 octa-core SoC शामिल किया गया है। इसके साथ इसमें ARM Mali-G72 GPU भी है। यह स्मार्टफोन Android Pie पर आधारित ColorOS 6 पर चलता है।
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेअटप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 13 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है। इस फोन के फ्रंट कैमरा को शानदार बनाने के लिए इसमें AI ब्यूटीफिकेशन मोड भी दिया गया है। इस फोन में 4,230 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications