Home
News

10,000 रुपए से भी कम में 4GB रैम वाला स्मार्टफोन अब ओपन सेल में उपलब्ध

Realme कंपनी ने अपना एक नए स्मार्टफोन रियलमी 3i को आज से ओपन सेल में उपलब्ध करवा दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी कुछ हफ्ते पहले ही लॉन्च किया था। उस वक्त से इस फोन को फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया जा रहा था लेकिन आज से इस फोन को ओपन सेल में उपलब्ध करवा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 10 हजार रुपए के अंदर ही 4 जीबी रैम दिया है। जिसकी वजह से Realme 3i को बहुत सारे लोगों ने पसंद किया है।

10,000 रुपए से भी कम में 4GB रैम वाला स्मार्टफोन अब ओपन सेल में उपलब्ध

इस स्मार्टफोन को खरीदने पर कंपनी कुछ ऑफर्स भी पेश कर रही है। अगर आप इस फोन को एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ट से खरीदेंगे तो आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आप एक्सिस बैंक कार्ड से भी पेमेंट करेंगे तो आपको 5% का डिस्काउंट वहां भी मिलेगा। इसके अलावा अगर आप इस फोन को खरीदने के लिए मोबीक्वीक से पेमेंट करेंगे तो आपको 10% का सुपर कैशबैक मिलेगा।

इसके अलावा इस फोन के साथ यूज़र्स को 9,500 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। वहीं फ्लिपकार्ट से इस फोन को खरीदने पर 834 प्रति महीना का नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रहा है। अगर आप जियो कंपनी के यूज़र्स हैं तो आपको 5,300 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। आपको बता दें कि इस फोन को आप फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम से खरीद सकते हैं।

Realme 3i के वेरिएंट्स

इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसे कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी रोम के साथ आता है, जिसकी कीमत 7,999 रुपए है वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी रोम के साथ आता है, जिसकी कीमत 9,999 रुपए है।

इस फोन को तीन अलग-अलग कलर वेरिएंट में भी पेश किया गया है। इनमें डायमंड ब्लैक, डायमंड ब्लू और डायमंड रेड तीन कलर यूज़र्स को मिलेंगे। लिहाजा इस फोन में आपको 10 हजार रुपए से कम की कीमत में ही 4 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन मिल सकता है।

इन दोनों फोन की स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए आप उपर फोन के नाम पर दिए गए लिंक को क्लिक करके पढ़ सकते हैं। इस तरह की तमाम ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हिंदी गिज़बॉट से जुड़े रहे। आप हमारे फेसबुक पेज और हेलो अकाउंट को भी फॉलो करके सभी ताजा ख़बरों और टेक की टिप्स एंड ट्रिक्स से अपडेट रह सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme company has made a new smartphone Realme 3i available in open cell from today. The company launched this smartphone a few weeks ago. From that time this phone was being made available in a flash cell but from today this phone has been made available in open cell.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X