Home
News

Realme 3i आज एक बार फिर बिक्री के लिए होगा उपलब्ध, 4GB रैम वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

Realme कंपनी का एक नया बजट स्मार्टफोन Realme 3i आज फ्लैश सेल में एक बार फिर पेश होने वाला है। इस स्मार्टफोन का एक वेरिएंट 4 जीबी रैम वाला है और उसकी कीमत 10 हजार रुपए से भी कम है। इस वजह से रियलमी ने अपने इस स्मार्टफोन को लॉन्च करके काफी सारे बजट स्मार्टफोन के यूज़र्स को खुश कर दिया है।

4GB रैम वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन आज एक बार फिर बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

Realme 3i को खरीदने वाले यूज़र्स की संख्या काफी है, इस वजह से अभी तक कंपनी इस स्मार्टफोन को फ्लैश सेल में पेश कर रही है। अब देखना होगा कि कंपनी इस फोन को ओपन सेल में कब पेश करती है। इस फोन को अब से कुछ देर बाद फ्लिपकार्ट पर रियलमी के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।

आज के खास ऑफर्स

आप चाहे तो इस फोन को 12 बजे दोपहर में फ्लिपकार्ट या रियलमी.कॉम से खरीद सकते हैं। इस फोन को खरीदने के लिए अगर आप एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड या एक्सिस बैंक बज़ कार्ड या एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट करेंगे तो आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा।

इसके अलावा इस फोन में नो कॉस्ट ईएमआई भी दिया जा रहा है।अगर आप आज ही इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो 12 बजे से 5 मिनट पहले इन दोनों से किसी भी साइट पर जाकर फोन खरीदने की सभी डीटेल्स को भरकर तैयार हो जाए। उसके बाद जैसे ही वहां पर BUY NOW का ऑप्शन दिखे, उसे आप क्लिक करके फोन खरीद लें।

Realme 3i के वेरिएंट्स

इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसे कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी रोम के साथ आता है, जिसकी कीमत 7,999 रुपए है वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी रोम के साथ आता है, जिसकी कीमत 9,999 रुपए है।

इस फोन को तीन अलग-अलग कलर वेरिएंट में भी पेश किया गया है। इनमें डायमंड ब्लैक, डायमंड ब्लू और डायमंड रेड तीन कलर यूज़र्स को मिलेंगे। लिहाजा इस फोन में आपको 10 हजार रुपए से कम की कीमत में ही 4 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन मिल सकता है।

इन दोनों फोन की स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए आप उपर फोन के नाम पर दिए गए लिंक को क्लिक करके पढ़ सकते हैं। इस तरह की तमाम ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हिंदी गिज़बॉट से जुड़े रहे। आप हमारे फेसबुक पेज और हेलो अकाउंट को भी फॉलो करके सभी ताजा ख़बरों और टेक की टिप्स एंड ट्रिक्स से अपडेट रह सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 3i, a new budget smartphone of Realme company, is going to be introduced once again in flash cell. One variant of this smartphone is 4 GB RAM and its price is less than 10 thousand rupees. For this reason, Realme has made a lot of budget smartphone users happy by launching this smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X