Realme 5 Pro की आज होगी बिक्री, 12 बजे से भरपूर डिस्काउंट और ऑफर्स
Realme 5 Pro अगर आप खरीदना चाहते हैं तो कल यानि 18 अगस्त को आप खरीद सकते हैं। 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से रियली 5 प्रो स्मार्टफोन की फ्लैश सेल आयोजित की जाएगी। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप 12 बजे से पहले ही इस फोन को खरीदने का सभी प्रक्रिया को पूरा कर लें। उसके बाद BUY NOW ऑप्शन के आने का इंतजार करें।
इस फोन को आप रियलमी के ऑफिसियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल के दौरान खरीद सकते हैं। आप इन दोनों शॉपिंग वेबसाइट पर जाकर नोटीफाई मी का ऑप्शन भी क्लिक कर सकते हैं। इससे आपको फोन के फ्लैश सेल में आने वाले वक्त में एक नोटिफिकेशन आ जाएगा। इस फोन के साथ कंपनी ने कुछ ऑफर्स भी पेश किए हैं।
इस फोन के बेस वेरिएंट पर यूज़र्स को 1.167 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा अगर आप आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो इस फोन के हर वेरिएंट पर आपको 5% का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। इसके अलावा अगर आप फ्लिपकार्ट से इस फोन को खरीदते हुए एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करेंगे तो भी 5% का डिस्काउंट मिलेगा।
इन सबके अलावा अगर आप मोबीक्विक से पेमेंट करते हुए रियलमी.कॉम से इस फोन को खरीदेंगे तो आपको सुपर कैशबैक भी मिलेगा। पेटीएम से पेमेंट करने पर यूज़र्स 750 रुपए का पेटीएम फर्स्ट सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा अगर आप जियो यूज़र्स हैं तो आपके पास 7,000 रुपए का एक्सट्रा रिचार्ज बेनिफिट्स मिलने का भी मौका है।
इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इस फोन की डिस्प्ले ड्यूड्रॉप डिस्प्ले है। इस फोन के स्क्रीन बॉडी रेशियो की बात करें तो वो 90.6% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। इसके अलावा इस फोन में सबसे खास चीज इसका कैमरा सेटअप और कैमरा क्वालिटी है। इस फोन में 4 कैमरों का शानदार सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्स्ल का है। यह सेंसर IMX586 का है, जिसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं इसका दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आता है। इसका अपर्चर f/2.25 है।
इसका तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। इस फोन का तीसरा सेंसर पोरट्रेट के लिए खासतौर पर दिया गया है। वहीं इसका चौथा सेंसर अल्ट्रा मेकरो के लिए है जो 2 मेगापिक्सल के साथ आता है। इसका अपर्चर f/2.4 है। इसके अलावा इस फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। जिसमें Sony IMX471 सेंसर का यूज़ किया गया है। इसके फ्रंट कैमरा का अपर्चर f/2.0 है।
इस फोन के प्रोसेसर पर नजर डालें तो इसमें कंपनी ने Snapdragon 712 with AIE प्रोसेसर शामिल किया है। इसमें Hyperboost 2.0 का सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी वजह से इस फोन का सिस्टम, गेमिंग और एप्स काफी तेजी से चलेंगे। इस फोन में कंपनी ने ColorOS 6 का सपोर्ट भी दिया है।
इस फोन में VOOC 3.0 चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है दो 20W के टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि ये फोन सिर्फ 80 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। कंपनी ने इस फोन में 4035 एमएएच की बैटरी दी है।
इस फोन में एक शानदार नया क्रिस्टल डिजाइन भी दिया गया है। जिसकी वजह से इस फोन को देखने का मजा ही दोगुना हो जाता है। इसके डिजाइन के लिए कंपनी ने इस फोन में Nano Halographic color का इस्तेमाल किया है। इस फोन को कंपनी ने दो शानदार Crystal Green और Sparkling Blue कलर वेरिएंट में पेश किया है।
अब इस फोन के वेरिएंट और कलर की बात करें तो इसे कंपनी ने तीन वेरिएंट में पेश किया है। इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट का है, जिसकी कीमत 13,999 रुपए है। इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट वाला है, जिसकी कीमत 14,999 रुपए है। वहीं इसका तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 16,999 रुपए है।
Realme 5 Pro: वेरिएंट्स और कीमत
इस फोन की बिक्री की बात करें तो इसे कंपनी फ्लैश सेल के जरिए पेश करेगी और इसका पहली फ्लैश सेल 4 सितंबर को फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑफिसियल वेबसाइट पर हुई थी। Realme 5 Pro का रिव्यू हिंदी में पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें। इन सभी ख़बरों के लिए हिंदी गिज़बॉट के साथ बने रहिए।


Click it and Unblock the Notifications








