Home
News

रियलमी 5i भारत में इस दिन होगा लॉन्च, ये होगी कीमत

चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो की सबब्रांड रियलमी ने अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Realme 5i को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को साल 2019 में लॉन्च हुए Realme 3i का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है।

बता दें कि रियलमी ने अपने बजट स्मार्टफोन को फिलहाल वियतनाम में लॉन्च किया है। Realme 5i को भारतीय मार्केट में 9 जनवरी को 12:30PM बजे लॉन्च किया जाएगा। इसे फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया Realme 5i

फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया Realme 5i

Realme 5i के लिए फ्लिपकार्ट पर बने लैंडिंग पेज से स्मार्टफोन के बारे में कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। रियलमी कंपनी ने इंडिया में अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Realme 5i के डिजाइन, कैमरा और बैटरी पर ख़ास ध्यान दिया है। चलिए बताते हैं कि स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स।

AI क्वॉड कैमरा सेटअप-

AI क्वॉड कैमरा सेटअप-

फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर रिवील हुई डिटेल्स के मुताबिक, Realme 5i में एक ‘नया सनराइज़ डिजाइन' फीचर किया गया है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है। जो 10 वॉट के चार्जर के साथ आती है। स्मार्टफोन के रियर पर AI क्वॉड कैमरा सेटअप मौजूद है। जिसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड यूनिट,12 मेगापिक्सल प्राइमरी इमेज सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 1 मेगापिक्सल का ही मेक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है।

realme 5i

स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से पावर्ड है। Realme 5i में दो स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें 3जीबी+32जीबी और 4जीबी+64जीबी स्टोरेज शामिल है। लेटेस्ट मॉडल एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड ColorOS 6.0.1 पर ऑपरेट होता है। अगर डिस्प्ले की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.5-inch की डिस्प्ले दी गई है। जो कि मिनी ड्रॉप डिजाइन से लैस है। स्मार्टफोन का स्क्रीन पैनल HD+ रेजॉल्यूशन है।

कीमत

कीमत

जैसा हमने आपको पहले बताया कि स्मार्टफोन को वियतनाम में लॉन्च किया जा चुका है। स्मार्टफोन के 3GB वेरियंट की वियतनाम में 3,690,000 VND यानी लगभग 11,500 रुपये कीमत रखी गई है। वहीं 4GB वेरियंट की कीमत 4,290,000 VND यानी लगभग 13,500 रुपये है। उम्मीद की जा रही है कि इंडियन मार्केट में भी इस स्मार्टफोन को कुछ इसी कीमत के साथ पेश किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 5 and Realme 5 Pro were launched a few months back. These devices carry the credits of being the most affordable smartphones to feature quad rear cameras. Now, it looks like the company is in plans to come up with a new device allegedly dubbed Realme 5i.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X