Realme 5i: 15 जनवरी को पहली बार होगी बिक्री, जानिए ऑफर्स और डिस्काउंट
Realme 5i को रियलमी कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसने रियलमी 5 को पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया है। इसका मतलब इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद यूज़र्स रियलमी 5 के बारे में सोचने की कोई जरूरत नहीं है। इस स्मार्टफोन को काफी लोग खरीदने के लिए बेताब है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो बता दें कि इस स्मार्टफोन की पहली बिक्री बुधवार यानि 15 जनवरी को होगी।

Realme कंपनी के इस नए स्मार्टफोन Realme 5i को फ्लिपकार्ट और realme.com पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन पर जियो यूज़र्स के लिए 7,550 रुपए का फायदा दिया गया है। इसके अलावा अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदते हुए एक्सिस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को खरीदने पर Cashify पर एक्सट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है।
Realme 5i स्मार्टफोन की कीमत
Realme 5i हैंडसेट को सबसे पहले वियतनाम में 2 स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि भारत में फोन को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है, जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी है। फोन को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन को 8,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।
Realme 5i स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन
Realme 5i स्मार्टफोन डुअल-सिम को सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड पाई पर आाधारित ColorOS 6.0.1 को सपोर्ट करता है। फोन में 6.52 इंच का एचडी+ इन-सेल की वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। फोन की स्क्रीन को 2.5डी कर्व्ड कॉर्निग गोरिल्ला गलास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है।
कैमरा और कनेक्टिविटी
Realme 5i चार रियर कैमरे के साथ आता है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
स्मार्टफोन 5,000 की एमएएच बैटरी के साथ आता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी और जीपीएस जैसे फीचर्स के साथ-साथ कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








