Home
News

Realme 6 Series के स्मार्टफोन को सेल से पहले खरीदने का मौका, ऐसे करें प्री-बुकिंग

Realme 6 Series को 5 मार्च को लॉन्च किया गया है। इस फोन का इंतजार यूज़र्स काफी दिनों से कर रहे थे और अब यूज़र्स इस फोन को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस फोन की सेल अभी शुरू नहीं है। अगर आप इस फोन को अभी ही बुक करना चाहते हैं तो आपको हम इस आर्टिकल में वो तरीका बताते हैं।

Realme 6 Series के स्मार्टफोन को सेल से पहले खरीदने का मौका, ऐसे करें प्री-बुकिंग

आपको बता दें कि Realme 6 को 11 मार्च को पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जाएगा और Realme 6 Pro को 13 मार्च को पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन के लॉन्च होने के बाद अब रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर घोषणा की है कि रियलमी 6 सीरीज की एक अर्ली सेल आयोजित की जाएगी। इस ट्वीट में लिखा है कि जो भी यूज़र्स इस फोन को खरीदना चाहते हैं वो 10 मार्च से पहले एक निश्चित राशि को जमा कर इस फोन को इसकी पहली सेल से पहले ही बुक कर सकते हैं।

Realme 6 Series की अर्ली बुकिंग

जो यूज़र्स Realme 6 और Realme 6 Pro को सबसे पहले खरीदना चाहते हैं तो वो यूज़र्स 3,000 रुपए की राशि जमा करा कर सबसे पहले इस फोन को बुक करवा कर खरीद सकते हैं। इस ऑफर की आखिरी तारीख 10 मार्च है।

इस अमाउंट को जमा कराने के बाद जब इस फोन की सेल शुरू होगी तो सबसे पहले उन्हीं यूज़र्स को फोन खरीदने का मौका मिलेगा, जिन्होंने 3,000 रुपए जमा कराएं हैं और वो बाकी के पैसे जमा कराकर अपने लिए नया फोन खरीद पाएंगे। फोन का पूरा पेमेंट करने के तीन बाद यूज़र्स को फोन डिलीवर कर दिया जाएगा।

Realme 6 की कीमत

Realme 6 का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, इस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। इसका तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। इस फोन की पहली फ्लैश सेल 11 मार्च को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इस फोन को भी फ्लिपकार्ट और realme.com के जरिए बेचा जाएगा।

Realme 6 Pro की कीमत

इस फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 16,999 रुपए, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 17,999 रुपए और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 18,999 रुपए में आता है। इस फोन की पहली फ्लैश सेल 13 मार्च को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इस फोन को भी फ्लिपकार्ट और realme.com के जरिए बेचा जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Users who want to buy Realme 6 Series can book this phone before its first sale by depositing a certain amount before March 10. After depositing this amount, when the cell of this phone will start, then firstly those users who have deposited Rs 3,000 will be able to buy the phone and they will be able to buy the new phone for themselves by depositing the remaining money.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X