Home
News

Realme 6 और Realme 6 Pro के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, जानिए किसका होगा कितना दाम

Realme 6 और Realme 6 Pro को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लॉन्च से पहले धीरे-धीरे इस फोन के बारे में कई स्पेसिफिकेशंस का पता चलते जा रहा है। बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर रियलमी कंपनी के इन दोनों ही स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है।

Realme 6 और Realme 6 Pro के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, जानिए किसका होगा कितना दाम

Realme 6 में कंपनी ने मीडियाटेक प्रोसेसर दिया है और रियलमी 6 प्रो में कंपनी ने क्वालकॉम चिपसेट दिया है। इसके अलावा इन दोनों फोन में कंपनी ने होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया है। इस फोन में कंपनी 90Hz का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देने वाली है।

Realme 6 सीरीज की लीक बातें

गीकबेंच की लिस्टिंग को अपलोड किए हुए ज्यादा दिन नहीं हुए है। इसे 29 फरवरी को ही अपलोड किया गया है। इस लिस्टिंग में Realme 6 के RMX2001 मॉडल नंबर वाले फोन का जिक्र है और Realme 6 Pro के RMX2061 मॉडल नंबर वाले फोन का जिक्र है। बेंचमार्क साइट से पता चला है कि इस फोन में कंपनी एंड्रॉयड 10, 8 जीबी रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर को शामिल करने वाली है।

Realme 6 Pro के रेंडर्स से पता चलता है कि इस फोन में कंपनी 4 कैमरों का सेटअप दे सकती है, जो वर्टिकल पोज़िशन में फिट किए जाएंगे। इस फोन के रेंडर में देखा जा रहा है कि इस फोन का बैक पैनल ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आने वाला है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ-साथ इस कैमरा सेटअप में 20x ज़ूम का खास फीचर भी होगा।

इस फोन की संभावित कीमत

रियलमी कंपनी ने इन दोनों नए फोन की कीमत के बारे में अभी तक कोई पक्की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक Realme 6 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपए और Realme 6 Pro की शुरुआती कीमत 13,999 रुपए हो सकती है।

आपको बता दें कि Realme 6 सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन को कंपनी 5 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च करने वाली है। इस इवेंट में इन दोनों फोन के साथ-साथ कंपनी रियलमी बैंड को भी पेश करने जा रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 6 and Realme 6 Pro will be launched in India on 5 March. Before the launch of this phone, slowly, many specifications are being known about this phone. Both these smartphones of the realme company have been listed on the benchmark site Geekbench.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X