Home
News

Realme 6 की पहली फ्लैश सेल अब से कुछ देर में होगी शुरू, पढ़िए ऑफर्स और फीचर्स

Realme 6 को आज पहली बार फ्लैश सेल में पेश किया जा रहा है। इस फोन के सेल की शुरुआत अब से कुछ देर बाद यानि दोपहर 12 बजे से होगी। इस फोन को कंपनी ने अर्ली एक्सेस सेल में भी प्री-बुक करने का ऑफर यूज़र्स को दिया था।

Realme 6 की पहली फ्लैश सेल अब से कुछ देर में होगी शुरू, पढ़िए ऑफर्स और फीचर्स

जिन यूज़र्स ने 3000 रुपए देकर इस फोन को प्री-बुक किया था, उन यूज़र्स को आज सबसे पहले फोन बेचा जाएगा। उसके बाद बाकी यूज़र्स इस फोन को आज खरीद पाएंगे। हालांकि कहा जा रहा है कि इस फोन का स्टॉक आज बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। आपको बता दें कि Realme 6 Pro को दो दिन बाद यानि 13 मार्च को बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।

Realme 6 का ऑफर

Realme 6 के लिए कंपनी ने आज कुछ ऑफर्स का इंतजाम भी किया है। अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए इस फोन को खरीदेंगे तो आपको 750 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को आप 1,084 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Realme 6, Realme 6 Pro और Realme Band इंडिया में हुआ लॉन्च

इस फोन को कंपनी ने Comet White और Comet Blue कलर में लॉन्च किया है। इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इसमें MediaTek Helio G90T processor दिया हुआ है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 4 कैमरों का सेटअप दिया हुआ है।

कैमरा और कीमत

इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस के साथ और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर के साथ और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शोट्स के साथ दिया गया है। इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एक 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया हुआ है। इस फोन में कंपनी ने एक 4,300 एमएएच की बैटरी भी दी हुई है।

Realme 6 का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, इस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। इसका तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। इस फोन की पहली फ्लैश सेल 11 मार्च को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इस फोन को भी फ्लिपकार्ट और realme.com के जरिए बेचा जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 6 is being introduced in the flash Sale for the first time today. The sale of this phone will start sometime from now i.e. 12 noon. The company also offered users to pre-book this phone in the early access Sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X