Home
News

Realme 6 Pro में आया नया अपडेट, शामिल हुए नए फीचर्स

अगर आपके पास रियलमी 6 प्रो है तो ये आपके लिए एक अच्छा और काम का आर्टिकल होगा। Realme 6 Pro में कंपनी ने एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट देना शुरू किया है। रियलमी कंपनी ओटीए तरीके से इस अपडेट को रियलमी 6 प्रो में दे रही है। इस अपडेट को एक साथ सभी रियलमी 6 प्रो यूनिट्स में एक साथ नहीं देगी। इसे हर फोन में एक-एक करके अपडेट किया जाएगा। लिहाजा, अगर आपके रियलमी 6 प्रो में नया अपडेट नहीं आया है, तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

Realme 6 Pro में आया नया अपडेट, शामिल हुए नए फीचर्स

Realme 6 Pro में मिला अपडेट

इस अपडेट के बारे में बात करें तो कंपनी ने अगस्त 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ इसे पेश किया है। रियलमी 6 प्रो में इस अपडेट के आने के बाद कुछ फायदे होंगे। इस अपडेट के आने के बाद इस फोन की बहुत सारी समस्याएं ठीक हो जाएगी। इस अपडेट के आने के बाद रियलमी के इस फोन में स्मूथ स्क्रॉलिंग फीचर, सुपर नाइटटाइम स्टैंडबाय, लॉन्चर में आइकॉन पुल-डाउन गेस्चर, प्रोसेस मैनेजर में डीप क्लीनअप फीचर, सुपर पावर सेविंग मोड समेत लॉन्चर में आइकॉन पुल-डाउन गेस्चर कई खास फीचर्स इस फोन के नए अपडेट के साथ आने वाला है।

Realme 6 Pro को कंपनी ने Lightning Blue और Lightning Orange कलर में लॉन्च किया है। इस फोन में कंपनी ने 6.6 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी है, जो डुअल पंच होल डिजाइन के साथ आती है। इस फोन में कंपनी ने दो सेल्फी कैमरा दिया है। इसका पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल के वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का ही एक माइक्रो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का एक टेलिफोटो कैमरा भी दिया है।

इस फोन के वेरिएंट

इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 720G SoC प्रोसेसर, 4,300mAh बैटरी, Dolby Atmos support, Super Linear speaker और NavIC support से लैस है। इस फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 16,999 रुपए, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 17,999 रुपए और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 18,999 रुपए में आता है

 
Best Mobiles in India

English summary
If you have Reality 6 Pro, then this will be a good and useful article for you. In Realme 6 Pro, the company has started giving a new software update. Reality company is giving this update to Reality 6 Pro in an OTA way. This update will not be offered in realme 6 Pro units simultaneously. It will be updated one by one in every phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X