Realme 6 Pro की लीक रिपोर्ट, 8 GB रैम और Android 10 के साथ होगा लॉन्च, जानिए कीमत
Realme 6 Pro की लॉन्चिंग अब बहुत ही नजदीक है। अगले हफ्ते इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। इस वजह से अब फोन के बारे में नए-नए लीक रिपोर्ट्स आने शुरू हो गए हैं। गुरुवार को इस फोन की कुछ तस्वीरें लीक हुई तो वहीं अब गीकबेंच पर कुछ खास स्पेसिफिकेशंस को भी स्पॉट किया गया है। Realme 6 Series में कंपनी दो फोन लॉन्च करने जा रही है। इसमें एक रियलमी 6 होगा और दूसरा रियलमी 6 प्रो होगा। इन दोनों फोन को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

Realme 6 Pro की लीक रिपोर्ट
गीकबेंच की लिस्टिंग में पता चला है कि रियलमी 6 प्रो को 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि अभी इस फोन में आने वाले प्रोसेसर के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में कंपनी 1.8 गीगाहर्टज़ क्वालकॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर भी शामिल कर रही है लेकिन पुरानी रिपोर्ट की बात माने तो इस फोन को Snapdragon 720G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Realme 6 Pro के रेंडर्स से पता चलता है कि इस फोन में कंपनी 4 कैमरों का सेटअप दे सकती है, जो वर्टिकल पोज़िशन में फिट किए जाएंगे। इस फोन के रेंडर में देखा जा रहा है कि इस फोन का बैक पैनल ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आने वाला है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ-साथ इस कैमरा सेटअप में 20x ज़ूम का खास फीचर भी होगा।
इस नई सीरीज का कैमरा सेटअप
वहीं रियलमी 6 प्रो के डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में रियलमी कंपनी फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दे रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का होगा। इसके अलावा इस फोन में कंपनी कैप्सूल के आकार का होल पंच डिस्प्ले होगा, जिसमें दो सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है। वहीं Realme 6 में कंपनी ने होल-पंच का कैप्सूल शेप का फ्रंट डिस्प्ले तो दिया है लेकिन इस फोन में कंपनी ने एक ही सेल्फी कैमरा दिया है। अब देखना है कि इस फोन के लॉन्च होने से पहले कितने लीक रिपोर्ट्स सामने आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications