Home
News

Realme 6 Series: 2-4 नहीं बल्कि 5-5 कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होंगे स्मार्टफोन

रियलमी कंपनी को भारत में अपना व्यापार शुरु किए ज्यादा वक्त नहीं हुआ। इस कंपनी ने अभी तक भारत में अपने दो साल भी पूरे नहीं किए हैं लेकिन कंपनी पहली बार 5 कैमरों वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। जी हां, हमसे टाइपिंग करने में कोई मिस्टेक नहीं हुई है बल्कि यही सच है। रियलमी कंपनी अपने Realme 6 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के स्मार्टफोन में कंपनी दो, तीन या चार नहीं बल्कि 5 कैमरों का रियर कैमरा सेटअप देने जा रही है।

Realme 6 Series: 2-4 नहीं बल्कि 5-5 कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होंगे स्मार्टफोन

Realme 6 की तैयारी शुरू

Realme 6 सीरीज में कंपनी अपने दो नए स्मार्टफोन Realme 6 और Realme 6 Pro को लॉन्च करेगी। हालांकि अभी तक इस सीरीज के स्मार्टफोन के लॉन्च की कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन इसका रिटेल बॉक्स लीक हो गया है। Realme 6 के रिटेल बॉक्स के लीक होने की वजह से इस स्मार्टफोन की कुछ डीटेल्स के बारे में पता चल रहा है।

इन्हीं डीटेल्स से पता चल रहा है कि इस फोन के बैक साइट में पेन्टा यानि 5 कैमरों का सेटअप होगा। इन पांच कैमरों में एक प्राइमरी लेंस जो शायद 64 मेगापिक्सल या उससे भी ज्यादा का हो सकता है। इसके अलावा एक अल्ट्रा वाइड एंगल 16 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा इसमें मैक्रो, टेलिफोटो और डेप्थ सेंसर लेंस हो सकता है।

5 कैमरों वाला स्मार्टफोन

इसके अलावा Realme 6 के लीक हुए रिटेल बॉक्स से पता चल रहा है कि इस स्मार्टफोन में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के में कोई जानकारी नहीं सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि रियलमी कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले ही अपने 5 सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जिसमें Realme 5 और Realme 5 Pro शामिल हैं।

हालांकि रियलमी 6 सीरीज से पहले रियलमी कंपनी 20 नवंबर को भारत में अपना Realme X2 Pro लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन को चीन में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी होगी, जो 50W के SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The realme company is going to launch its Realme 6 series. In this series of smartphones, the company is going to provide rear camera setup of 5 cameras, not two, three or four. In Realme 6 series, the company will launch its two new smartphones Realme 6 and Realme 6 Pro. However, there is no official confirmation of the launch of this series of smartphones so far.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X