Home
News

Realme 6i: आज रात को 8 बजे फ्लिपकार्ट पर बिकेगा फोन

Realme 6i को आज एक बार फिर से फ्लैश सेल में पेश किया जा रहा है। अगर आप इस नए स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप आज फ्लिपकार्ट पर इस फोन को खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेय्स सेल चल रही है। इस सेल का आज आखिरी दिन है।

Realme 6i: आज रात को 8 बजे फ्लिपकार्ट पर बिकेगा फोन

आज रात को बिकेगा Realme 6i

आज इस फोन को रात में 8 बजे से फ्लैश सेल में पेश किया जाएगा। इस सेल के दौरान काफी सारे यूज़र्स ने काफी फायदा उठाया है। इस सेल में यूज़र्स को फोन के साथ-साथ टीवी, लैपटॉप, ऑडियो लाइनअप, ईयरबड्स समेत बहुत सारी चीजों पर डिस्काउंट, कैशबैक समेत बहुत सारे ऑफर्स मिल रहे हैं।

10% का मिलेगा डिस्काउंट

Realme के इस नए फोन Realme 6i को फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर बेचा जाएगा। इस फोन को सिटी बैंक और आईसीआईसीई बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 10% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा भी इस फोन पर आपको कई ऑफर्स मिल सकते हैं। इस फोन के फीचर्स के बारे में भी बताते हैं।

इस फोन का वेरिएंट

Realme 6i का पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 12,999 रुपए रखा है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 14,999 रुपए रखी है। इस फोन को कंपनी ने एक्लिप्स ब्लैक और लूनर व्हाइट कलर में लॉन्च किया गया है।

इस फोन का प्रोसेसर

इस फोन में मीडियाटेक हेलियो जी90टी प्रोसेसर लगा है और इसमें 6जीबी तक रैम तथा 64जीबी तक इंटरनल स्टोरेज है। फोन कैमरा के मामले में उन्नत है। इसमें 48एमपी प्राइमरी कैमरा है जबकि बैक में 8एमपी 119 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एक माइक्रो लेंस तथा एक पोट्रेट लेंस लगा है। फ्रंट में इस फोन में 16एमपी सेल्फी कैमरा है, जिसमें मल्टीपल फंक्शन दिए गए हैं। इनमें एआई ब्यूटी मोड और पोटरेट मोड भी शामिल हैं। फोन में 4300एमएएच की बैटरी लगी है और यह 30वॉट फ्लैश चार्जर तकनीकी को सपोर्ट करता है।

रियलमी 6i में दिए गए फीचर्स पर एक नज़र

• 6 GB RAM | 64 GB ROM | एक्‍पेंडेबल Upto 256 GB

• 16.51 cm (6.5 inch) फुल HD+ स्‍क्रीन

• 48MP + 8MP + 2MP + 2MP | 16MP फ्रंट कैमरा

• 4300 mAh बैटरी • MediaTek Helio G90T प्रोसेसर

 
Best Mobiles in India

English summary
Today, Realme 6i is once again being introduced in the flash sale. If you want to buy this new smartphone then you can buy this phone on Flipkart today. Big Saving Days Sale is going on Flipkart. Today is the last day of this sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X