Realme 6i की आज दोपहर 12 बजे से होगी बिक्री, जानिए कीमत, ऑफर्स औौर फीचर्स
Realme 6i को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास अच्छा मौका है। आज इस स्मार्टफोन को एक बार फिर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। इस फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
Realme 6i की खास बात
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने MediaTek Helio G90T SoC प्रोसेसर के साथ, 4,300 एमएएच की बैटरी और एक बड़ी डिस्प्ले दी है। इस फोन की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में हम आपको बताते हैं। हालांकि उससे पहले हम आपको इस फोन पर मिलने वाले कुछ आज के ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
आज मिलने वाले ऑफर्स
Realme 6i को खरीदने के लिए कंपनी ने एक्सिस बैंक का ऑफर दिया है। अगर आप इस फोन को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 5% का अनलिमिटेड कैशबैक डिस्काउंट मिलेगा। वहीं अगर आप एक्सिस बैंक के बज़ क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करेंगे तो आपको 5% का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा भी आप खरीदारी करते वक्त वेबसाइट पर देख सकते हैं कि इस फोन पर अन्य ऑफर्स भी हैं य नहीं।
Realme 6i का वेरिएंट और कीमत
Realme 6i का पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 12,999 रुपए रखा है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 14,999 रुपए रखी है। इस फोन को कंपनी ने एक्लिप्स ब्लैक और लूनर व्हाइट कलर में लॉन्च किया गया है।
इस फोन क प्रोसेसर और बैक कैमरा सेटअप
इस फोन में मीडियाटेक हेलियो जी90टी प्रोसेसर लगा है और इसमें 6जीबी तक रैम तथा 64जीबी तक इंटरनल स्टोरेज है। फोन कैमरा के मामले में उन्नत है। इसमें 48एमपी प्राइमरी कैमरा है जबकि बैक में 8एमपी 119 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एक माइक्रो लेंस तथा एक पोट्रेट लेंस लगा है।
फ्रंट कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले
इस फोन के फ्रंट में इस फोन में 16एमपी सेल्फी कैमरा है, जिसमें मल्टीपल फंक्शन दिए गए हैं। इनमें एआई ब्यूटी मोड और पोटरेट मोड भी शामिल हैं। फोन में 4300एमएएच की बैटरी लगी है और यह 30वॉट फ्लैश चार्जर तकनीकी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 6.51 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है।


Click it and Unblock the Notifications








