Home
News

Realme 6i: 17 मार्च को लॉन्च होगा फोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Realme अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस फोन का नाम Realme 6i है। इस फोन का ऐलान रियलमी कंपनी ने अपने म्यांमार के फेसबुक पेज पर किया है। इससे पहले बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर अमेरिका और थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट पर करीब एक महीने पहले लिस्ट किया गया था।

Realme 6i: 17 मार्च को लॉन्च होगा फोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस

आपको बता दें कि इंडिया में रियलमी कंपनी ने कुछ दिन पहले ही अपनी 6 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में कंपनी ने अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। एक स्मार्टफोन का नाम Realme 6 है और दूसरे स्मार्टफोन का नाम Realme 6 Pro है। अब कंपनी इस स्मार्टफोन का एक लाइट वर्ज़न लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन का नाम Realme 6i है।

Realme 6i की लॉन्चिंग

Realme 6i की चर्चा पिछले काफी दिनों से की जा रही थी लेकिन अभी तक इस फोन के लॉन्च का खुलासा नहीं हुआ था। अब रियलमी कंपनी ने इस फोन के लॉन्चिंग का ऐलान फेसबुक पेच के जरिए कर दिया है। रियलमी कंपनी ने अपने म्यांमार के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया है, जिससे पता चलता है कि इस फोन को 17 मार्च को भारतीय समयनुसार 2 बजे लॉन्च किया जाएगा।

इस फोन में कंपनी एक नया प्रोसेसर का इस्तेमाल कर रही है जो अब से पहले किसी भी फोन में नहीं किया गया है। इस स्मार्टफोन में रियलमी कंपनी Helio G80 का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में Realme 6i का दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो Helio G80 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

इस फोन का कुछ फीचर्स

ये प्रोसेसर रियलमी कंपनी का सबसे नया गेमिंग और ग्राफिक्स का स्पेशल प्रोसेसर है। यह एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है, इसमें हाइपरइंजन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इस फोन में कंंपनी ने 8 जीबी रैम के साथ LPDDR4X रैम और eMMC5.1 स्टोरेज का सपोर्ट करता है।

इस फोन में आने वाले कुछ फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे रही है। इस फोन में कंपनी ने 4 जीबी रैम से लैस हो सकता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme is going to launch a new smartphone of its own. The name of this phone is Realme 6i. This phone has been announced by the Reality Company on its Myanmar Facebook page. Earlier on the benchmarking website Geekbench, the certification site of US and Thailand was listed about a month ago.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X