Realme 7 और Realme 7 Pro: 64MP कैमरा और 65W के फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च
रियलमी कंपनी अब अपना एक नया स्मार्टफोन सीरीज मार्केट में पेश करने वाली है। इस नई सीरीज का नाम Realme 7 है। इस सीरीज के अंतर्गत कंपनी Realme 7 और Realme 7 Pro को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज को 3 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के आने की बात सुनकर यूज़र्स काफी उत्साहित हो गए हैं।
इस फोन का डिस्प्ले
अब इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कुछ लीक ख़बर सामने आई हैं। एक लोकप्रिय टिप्सटर मुकुल शर्मा के ट्वीट के मुताबिक रियलमी कंपनी Realme 7 Pro में कंपनी 6.4 इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले देगी। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट प्रोसेसर के रूप में दिया है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी इस फोन में 64 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो Sony IMX682 सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का दे सकती है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा। इस फोन का फिल्ड ऑफ व्यू 119 डिग्री का होगा। इसका तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट सेंसर और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के मैक्रो शूटर के साथ आ सकता है। इसके अलावा इस फोन में 32 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है, जो 85 डिग्री के FoV के साथ शामिल किया जा सकता है।
65 वॉट का फास्ट चार्जिंग
इस फोन की बैटरी के लिए टिप्सटर का दावा है कि रियलमी के इन दोनों नए फोन में कंपनी 4,500 एमएएच की बैटरी भी दे सकती है, जो 65 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि ये सभी संभावित स्पेसिफिकेशंस Realme 7 Pro के लिए हैं। इस फोन में कंपनी डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी देने वाली है।
Realme 7 की लीक्स का इंतजार
हालांकि Realme 7 की बात करें तो इस फोन के बारे में अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है। इस फोन में कैमरा सेटअप रियलमी 7 प्रो जैसा होगा या नहीं। इसके अलावा इस फोन में कंपनी 65 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देगी या नहीं, इसके बारे में भी अभी तक कुछ पता नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








