Realme 7 और Realme 7 Pro की जल्द होगा लॉन्च, ट्वीट ने जगाई आशा
Realme 7 और Realme 7 Pro को अब जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोन को अब जल्द ही और शायद 1 सितंबर को ही चीन में लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने आज सुबह एक ट्वीट करके इस बात की तरफ इशारा किया है कि रियलमी कंपनी जल्द ही भारत में एक नया फोन लॉन्च करने वाली है।

Realme India हेड का ट्वीट
Realme इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने आज सुबह किए गए अपने ट्वीट में लिखा है कि, (हिंदी अनुवाद) "मैं देख रहा हूं कि आपलोग मुझे पिछले कुछ लॉन्च इवेंट्स से मिस कर रहे हैं। खैर, मैं आपके लिए 2 नए स्मार्टफ़ोन बनाने में व्यस्त था, और मुझे उन्हें सुपर गुड बनाना है!" अपने इस ट्वीट के साथ कंपनी ने एक हैशटैग दिया है#BuildingTheFaster7.
Realme 7 Series का इंतजार
इस हैशटैग से ये साफ हो गया है कि रियलमी कंपनी 7 सीरीज को बना रही है। इस सीरीज में दो फोन हो सकते हैं। पहला Realme 7 और दूसरा Realme 7 Pro। शायद इन्हीं दोनों फोन का का ज़िक्र माधव सेठ अपने इस ट्वीट में कर रहे हैं।
अब ऐसा लगता है कि Realme 6 और Realme 6 Pro का ही अपग्रेड वर्ज़न Realme 7 और Realme 7 Pro होगा। हालांकि इन दोनों आने वाले नए फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में तो अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
Realme X7 Pro का संभावित डिस्प्ले और प्रोसेसर
Realme कंपनी 1 सितंबर को चीन में Realme X7 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में हुए एक लीक में Realme X7 Pro की जानकारी सामने आई है। इस लीक के मुताबिक कंपनी ने इस फोन में 6.55 इंच की एमोलेड डिस्प्ले देने का फैसला लिया है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट भी 120 हर्ट्ज़ हो सकता है। ये होल-पंच डिजाइन के साथ आ सकता है। इस फोन के प्रोसेसेर के लिए टिप्सटर ने कहा था कि इसमें कंंपनी मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर दे सकती है।
इस फोन का संभावित कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने Realme X7 Pro में कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप देने का फैसला किया है। संभवत: इस कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस. चौथा और पांचवा 2-2 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी अपने इस फोन में 32 मेगापिक्सल का एक कैमरा दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








