Home
News

Realme 7 सीरीज के लॉन्च से पहले लीक हुए कुछ खास स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Realme 7 और Realme 7 Pro को रियलमी कंपनी 3 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। इन दोनों फोन के लॉन्च होने से पहले इसकी कुछ खास स्पेसिफिकेशंस सामने आई है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इस स्मार्टफोन को कंपनी 65 वॉट के सुपर डार्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश करेगी। इसके अलावा इस खास चार्जिंग फीचर्स के साथ ये फोन 20,000 रुपए से कम रेंज में लॉन्च होने वाला सबसे फास्ट डिवाइस बन जाएगा।

Realme 7 सीरीज के लॉन्च से पहले लीक हुए कुछ खास स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

64 मेगापिक्सल का होगा कैमरा सेटअप

इस फोन में कंपनी पिछले हिस्से में चार कैमरों का सेटअप देगी। इसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इस फोन में कंपनी 6.5 इंच की डिस्प्ले. 120 हर्ट्ज़ का टच सैंपलिंग रेट, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720 जी प्रोसेसर समेत काफी सारे खास फीचर्स को कंपनी इस फोन में शामिल कर सकती है।

अब इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इस फोन को कंपनी 6 जीबी रैम और 64 जीबी के पहले वेरिएंट में पेश करेगी। वहीं रियलमी 7 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी पहला बैक कैमरा 64 मेगापिक्सल का दे सकती है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी दूसर बैक कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ दे सकती है।

वहीं इस फोन का तीसरा और चौथा कैमरा कंपनी 2-2 मेगापिक्सल का पेश कर सकती है। इन सबके अलावा इस फोन में कंपनी 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दे सकती है। वहीं रियलमी 7 प्रो में कंपनी 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दे सकती है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला होगा।

दोनों फोन की बैटरी

इस फोन की बैटरी के लिए टिप्सटर का दावा है कि रियलमी के इन दोनों नए फोन में कंपनी 4,500 एमएएच की बैटरी भी दे सकती है, जो 65 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि ये सभी संभावित स्पेसिफिकेशंस Realme 7 Pro के लिए हैं। इस फोन में कंपनी डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी देने वाली है। वहीं रियलमी 7 में 5000 एमएएच की बैटरी होने की बात कही जा रही है, जो 30 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 7 and Realme 7 Pro will be launched by the realme company on 3 September. Before the launch of these two phones, some special specifications have come out, about which we are going to tell you. The company will offer this smartphone with 65 Watt Super Dart charging support.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X