Realme 7 Pro की बिक्री आज, बेस्ट ईएमआई ऑप्शन और डिस्काउंट ऑफर्स के साथ
Realme 7 Pro को रियलमी कंपनी ने कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया है। इस फोन के लॉन्च होने के बाद अपने पहले ही सेल में इस फोन में काफी सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। इस फोन को काफी सारे यूज़र्स खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और realme.com पर बेचा जाएगा।
Realme 7 Pro पर उपलब्ध डिस्काउंट ऑफर्स
इस फोन को अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम वाला है, उसे आप आज सेल के दौरान ₹2,223 की नो कोस्ट ईएमआई के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस फोन का 8 जीबी रैम वाला वेरिएंट भी ₹2,445 की नो कोस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।
इस फोन की वेरिएंट और कीमत
इस फोन क पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत ₹19,999 है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत ₹21,999 है। इस फोन को आप मिरर ब्लू और मिरर सिल्वर कलर में खरीद सकते हैं।
Realme 7 Pro की डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन के बारे में बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.4 इंच की फुल एचडी+ सुपर एमलोड डिस्प्ले दी है। इस फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वहीं इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8% है। इस फोन के डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट भी 180 हर्ट्ज़ है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इस फोन में ग्राफिक्स के लिए कंपनी ने एंड्रोनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड फीचर्स भी दिया है।
Realme 7 Pro का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 4 बैक कैमरों का सेटअप दिया है। इस सेटअप का पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जो Sony IMX68 सेंसर्स के साथ आता है। वहीं इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसका तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोमसेंसर के साथ और चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का है। इस फोन में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया है।
Realme 7 Pro की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट डिस्प्ले, टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ नाविक समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 4,500 एमएएच की बैटरी दी है। इस बैटरी के साथ कंपनी ने इस फोन में 65 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications