Realme 7 Pro: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, फास्ट चार्जिंग समेत सभी फीचर्स के बारे में जानिए
Realme 7 Series के बारे में आप क्या-क्या जानते हैं...? इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। एक स्मार्टफोन का नाम Realme 7 है और दूसरे स्मार्टफोन का नाम Realme 7 Pro है। इस फोन को रियलमी कंपनी ने कई खास फीचर्स के साथ पेश किया है। आइए हम आपको इस फोन के सभी फीचर्स के बारे में एक-एक करके बताते हैं।
Realme 7 Pro की डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन के बारे में बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.4 इंच की फुल एचडी+ सुपर एमलोड डिस्प्ले दी है। इस फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वहीं इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8% है। इस फोन के डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट भी 180 हर्ट्ज़ है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इस फोन में ग्राफिक्स के लिए कंपनी ने एंड्रोनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड फीचर्स भी दिया है।
Realme 7 Pro का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 4 बैक कैमरों का सेटअप दिया है। इस सेटअप का पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जो Sony IMX68 सेंसर्स के साथ आता है। वहीं इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसका तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोमसेंसर के साथ और चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का है। इस फोन में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया है।
Realme 7 Pro की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट डिस्प्ले, टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ नाविक समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 4,500 एमएएच की बैटरी दी है। इस बैटरी के साथ कंपनी ने इस फोन में 65 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है।
इस फोन का कीमत और बिक्री
इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में पेस किया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 19,999 रुपए रखी है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का है। इस वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपए है। इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। इस फोन को 14 सितंबर के दिन दोपहर 12 बजे पहली बार फ्लैश सेल में पेश किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications