Realme 7 Pro की आज एक बार फिर होगी बिक्री, जानिए कीमत, कैमरा और स्पेसफिकेशंस
Realme 7 Pro को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और realme.com पर होगी। इस फोन को खरीदने पर कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आप फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम की वेबसाइट पर जाकर इन ऑफर्स के बारे में पता कर सकते हैं। इस फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर आपको 2445 रुपए की ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा।
इस फोन की वेरिएंट और कीमत
इस फोन क पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत ₹19,999 है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत ₹21,999 है। इस फोन को आप मिरर ब्लू और मिरर सिल्वर कलर में खरीद सकते हैं।
Realme 7 Pro की डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन के बारे में बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.4 इंच की फुल एचडी+ सुपर एमलोड डिस्प्ले दी है। इस फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वहीं इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8% है। इस फोन के डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट भी 180 हर्ट्ज़ है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इस फोन में ग्राफिक्स के लिए कंपनी ने एंड्रोनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड फीचर्स भी दिया है।
Realme 7 Pro का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 4 बैक कैमरों का सेटअप दिया है। इस सेटअप का पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जो Sony IMX68 सेंसर्स के साथ आता है। वहीं इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसका तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोमसेंसर के साथ और चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का है। इस फोन में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया है।
Realme 7 Pro की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट डिस्प्ले, टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ नाविक समेत तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 4,500 एमएएच की बैटरी दी है। इस बैटरी के साथ कंपनी ने इस फोन में 65 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








