Home
News

Realme 7 का रिव्यू, विस्तार में जानिए इस फोन की सभी अच्छी और बुरी बातें

Realme 7 सीरीज को कल ही लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। एक स्मार्टफोन का नाम Realme 7 और दूसरे का नाम Realme 7 Pro है। हमने आपको Realme 7 Pro के बारे में बताया था। अब हम आपको Realme 7 के बारे में बताने जा रहे हैं। रियलमी 7 भी काफी सारे खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

इस फोन का डिस्प्ले

इस फोन का डिस्प्ले

Realme 7 में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इस फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20.9 है। वहीं स्क्रीन टू बॉडी रेशियो भी 90.5% है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले को कंपनी ने प्रोटेक्ट करने के लिए भी गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया है।

इस फोन का प्रोसेसर

इस फोन का प्रोसेसर

इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के तौर पर किया गया है। इस प्रोसेसर के साथ इस फोन को स्मूथली चलाने के लिए कंपनी ने इसमें 8 जीबी तक रैम की सुविधा दी है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने बढ़िया कैमरा सेटअप भी दिया है।

4 बैक कैमरों का सेटअप

4 बैक कैमरों का सेटअप

इस फोन में 4 बैक कैमरों का सेटअप दिया है। जिसमें पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। ये गौर करने वाली बात है कि Realme 7 Pro की तरह Realme 7 में भी कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का ही प्राइमरी कैमरा दिया है। इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिया है।

इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

वहीं इस फोन के साथ भी कंपनी ने 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर के रूप में तीसरा कैमरा सेंसर के रूप में दिया है। इस फोन का चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल के साथ आता है। हालांकि इस फोन में कंपनी ने वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, जबकि Realme 7 Pro में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।

5000 एमएएच की बैटरी

5000 एमएएच की बैटरी

इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है, 30 वॉट का डॉर्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। यही इस फोन का एक बड़ा अंतर है। इस फोन में भी कंपनी ने 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया है। इस फोन को मिस्ट ब्लू, और मिस्ट व्हाइट कलर में लॉन्च किया गया है।

दोनों वेरिएंट की कीमत और बिक्री

दोनों वेरिएंट की कीमत और बिक्री

अब इस फोन की कीमत की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 14,999 रुपए है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला भी एक वेरिएंट पेश किया है, जिसकी कीमत कंपनी ने 16,999 रुपए रखी है। Realme 7 की पहली सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम पर 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे से होगी।

Realme 7 कैसा विकल्प होगा...?

Realme 7 कैसा विकल्प होगा...?

इस फोन के फीचर्स के बारे में पढ़कर लगता है कि 15,000 की रेंज में ये एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। हालांकि इसके रिव्यूू करने के बाद इसकी कुछ खास बातें और कुछ खराब बातों को भी पता चला है। इस फोन की सबसे ख़राब बातों में से एक इसका स्क्रीन प्रोटेक्शन है। इसे हाथ में रखना थोड़ा भारीपन महसूस कराता है। वहीं इस फोन का एलसीडी पैनल भी बेहतर हो सकता था। वहीं इस फोन की कुछ खास बातों में इसकी बैटरी लाइफ, प्रीमियम डिज़ाइन, बढ़िया कैमरा फीचर हैं। लिहाजा, ये फोन 15,000 की रेंज में अच्छा ऑप्शन तो है लेकिन इसी रेंज में आपको और भी बेहतर फोन मिल सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 7 Series has been launched yesterday. In this series, the company has launched two smartphones. One smartphone is named Realme 7 and the other is Realme 7 Pro. We told you about Realme 7 Pro. Now we are going to tell you about Realme 7.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X