Home
News

Realme 7: आज फ्लिपकार्ट पर कई बेहतरीन ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए होगा पेश

Realme 7 को आज बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। Realme 7 को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है। इस फोन को फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे से इन दोनों प्लेटफॉर्म के जरिए यूज़र्स खरीद सकते हैं। इस फोन के साथ कई ऑफर्स भी कंपनी दे रही है।

Realme 7 की कीमत

Realme 7 की कीमत

इस फोन के बेस वेरिएंट के बारे में बात करें तो उसकी कीमत 14,999 रुपए है। इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 16,999 रुपए है। इस फोन की अगली यानि दूसरी सेल 17 सितंबर को होगी। अगर आप इस फोन को पहली सेल में नहीं खरीद पाएं हैं तो आप दूसरी सेल का इंतजार करें। 17 सितंबर को आप दूसरी सेल में इस फोन को खरीद सकते हैं।

realme.com और Flipkart पर बिकेगा फोन

realme.com और Flipkart पर बिकेगा फोन

आपको बता दें कि रियलमी 7 के साथ रियलमी 7 प्रो को भी कंपनी ने लॉन्च किया है। रियलमी 7 प्रो को कंपनी 14 सितंबर के दिन दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए पेश करेगी। इन दोनों फोन की बिक्री realme.com और फ्लिपकार्ट पर की जाएगी।

Realme 7 में कंपनी ने 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इस फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20.9 है। वहीं स्क्रीन टू बॉडी रेशियो भी 90.5% है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले को कंपनी ने प्रोटेक्ट करने के लिए भी गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया है।

बढ़िया प्रोसेसर वाला फोन

बढ़िया प्रोसेसर वाला फोन

इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के तौर पर किया गया है। इस प्रोसेसर के साथ इस फोन को स्मूथली चलाने के लिए कंपनी ने इसमें 8 जीबी तक रैम की सुविधा दी है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने बढ़िया कैमरा सेटअप भी दिया है। इसके साथ फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी भी दी है।

4 बैक कैमरों का सेटअप

4 बैक कैमरों का सेटअप

इस फोन में 4 बैक कैमरों का सेटअप दिया है। जिसमें पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। ये गौर करने वाली बात है कि Realme 7 Pro की तरह Realme 7 में भी कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का ही प्राइमरी कैमरा दिया है। इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिया है।

इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

वहीं इस फोन के साथ भी कंपनी ने 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर के रूप में तीसरा कैमरा सेंसर के रूप में दिया है। इस फोन का चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल के साथ आता है। हालांकि इस फोन में कंपनी ने वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, जबकि Realme 7 Pro में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 7 is being offered for sale today. Realme 7 has been launched a few days ago. This phone will be offered for sale on the official website of Flipkart and Realme. Users can buy this phone from 12 noon today through these two platforms. The company is also offering many offers on this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X