Home
News

Realme 8 Series एक दिन पहले होगा लॉन्च, प्री-ऑर्डर के लिए हुआ उपलब्ध

Realme 8 Series का इंतजार पिछले काफी दिनों से किया जा रहा है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं तो आपके लिए एक अच्छी ख़बर है। अच्छी ख़बर यह है कि इस फोन सीरीज को रियलमी कंपनी अब एक दिन पहले लॉन्च करने जा रही है। आपको बता दें कि इस फोन की लॉन्चिंग डेट 25 मार्च को तय की गई थी, हालांकि अब कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस फोन को 24 मार्च को ही लॉन्च किया जाएगा। ध्यान देने वाली बात है कि OnePlus 9 Series को वनप्लस कंपनी 23 मार्च को लॉन्च करने जा रही है और अगले ही दिन Realme 8 Series को लॉन्च किया जाएगा।

Realme 8 Series एक दिन पहले होगा लॉन्च, प्री-ऑर्डर के लिए हुआ उपलब्ध

Realme 8 Series की बात करें तो इस फोन को एक टीज़र वीडियो रिलीज किया गया है। इस रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने आधिकारिक यूट्यूब चैनल के जरिए टीज़ किया है। टीज़र से कंफर्म हुआ है कि इस फोन में कंपनी 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी बैक कैमरा देने वाली है। इस फोन की लॉन्चिंग शाम 7:30 बजे से शुरू होगी और इसकी स्ट्रीमिंग को कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

बता दें कि इस फोन के दो वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की बातें की जा रही है। इसमें Realme 8 और Realme 8 Pro शामिल है। Realme 8 Pro के बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन को 4जी और 5जी दोनों कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन सीरीज के बारे में मिली जानकारी के बारे में आपको बताते हैं।

Realme Camera Innovation Event 2021 में इस फोन के प्रो मॉडल के कैमरा और डिजाइन के बारे में कुछ बातें कंफर्म हो गई थी। इस फोन के पिछले हिस्से में एक कॉड कैमरा सेटअप होगा, जो एक एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। इस बार 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के लिए कंपनी ने Samsung के लेटेस्ट HM2 sensor का इस्तेमाल किया है। जबकि Realme 7 Pro में कंपनी ने 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी बैक कैमरा का इस्तेमाल किया था।

Realme 8 Pro के मेन लेंस में 9 इन 1 पिक्सल बाइनिंग और ISOCELL Plus Technology का इस्तेमाल किया गया है। यह एक tilt-shift और time-lapse video के साथ आएगा। इस हैंडसेट का कैमरा शेप, एंगल, पोजिशन और बुके के साइज इफेक्ट को एडजस्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा इस फोन के बाकी कैमरा Neon Portrait, Dynamic Bokeh Portrait, and AI Colour Portrait modes और 4K video recording at 120 fps समेत कई फीचर्स के साथ आते हैं।

Realme 8 Pro के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी इस फोन में Snapdragon 730G को शामिल कर सकती है। इसके अलावा इस फोन में के बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन को कंपनी दो वेरिएंट में पेश कर सकती है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ वहीं दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है।

Redmi 8 की कुछ खास स्पेसिफिकेशंस

इस फोन के बारे में जानकारी मिल रही है कि इस फोन को 6.4 इंच के Super AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Helio G95 processor के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के पिछले हिस्से में कॉड कैमरा सेटअप देने की बात कही जा रही है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ-साथ इस फोन मेें 5000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 30 वॉट के फास्ट Dart Charge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है

आपको बता दें कि इन दोनों फोन को प्री-ऑर्डर के लिए फ्लिपकार्ट और realme.com पर लाइव कर दिया गया है। यूज़र्स 1080 रुपए का पेमेंट करके इस फोन को 22 मार्च तक बुक कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 8 and Realme 8 Pro Will Launch on 24 March. These both phone goes live for pre order on flipkart and realme.com.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X