Realme anniversary Sale का दूसरा दिन, सिर्फ 1 रुपए में खरीदें स्मार्टफोन
Realme ने भारतीय बाजार में अपना एक साल पूरा कर दिया है, जिसकी खुशी में कंपनी अपने ग्राहकों के लिए Realme anniversary Sale का आयोजन कर रही है। कंपनी की इस सेल को फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। बता दें, यह सेल 2 मई से शुरू होकर 4 मई तक चलेगी। आज सेल का दूसरा दिन है, जिसके चलते कंपनी अपने ग्राहकों को कई स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दे रही है।

Realme की सेल के दौरान ग्राहक कंपनी के Realme 3 Pro, Realme 2 Pro, Realme U1 और Realme 3 जैसे स्मार्टफोन्स को काफी कम कीमत के साथ खरीद सकते हैं। बता दें, कंपनी अपनी इस सेल के साथ हर दिन 4 राउंड की फ्लैश सेल का ऑफर भी पेश कर रही है, जिसके चलते ग्राहक मात्र 1 रुपये में Realme C1, Realme Tech backpack और Realme Earbuds जैसे डिवाइस को खरीद सकते।
हालांकि इस प्लैश सेल को केवल 3 मई के लिए उपलब्ध कराया गया है। बता दें, कंपनी अपनी पहली फ्लैश सेल मिडनाइट 00:00, दूसरी फ्लैश सेल 9:00AM, तीसरी फ्लैश सेल 12:00PM और चौथी फ्लैश सेल 20:00 PM को आयोजित करेगी।
इन स्मार्टफोन्स पर ऑफर
4 मई की सेल के दौरान कंपनी अपने ग्राहकों के लिए अलग फ्लैश सेल आयोजित करेगी। जहां बाकी स्मार्टफोन और डिवाइसों को 1 रुपये में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने बताया कि ग्राहक Realme स्मार्टफोन खरीदने पर MobiKwik की मदद से पेमेंट करने पर 15 पर्सेंट का कैशबैक पा सकते हैं। Reliance Jio के साथ पार्टनरशिप के चलते ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ 84 जीबी डेटा और 5,300 रुपये तक का बेनिफिट भी दिया जा रहा है।
स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनी का Realme 3 Pro के साथ Realme 2 Pro, Realme U1 और Realme 3 जैसे स्मार्टफोन्स को 3 मई की सेल के दौरान खरीदा जा सकता है। बता दें, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट में Realme 3 स्मार्टफोन के नए वेरिएंट को भी ऑफर के चलते 9,999 की कीमत के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें 3 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट शामिल है।
वहीं, Realme 3 स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट को 8,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें, ऑफर के चलते Realme U1 स्मार्टफोन को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Realme 2 Pro स्मार्टफोन को 10,990 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इसी के साथ कंपनी का लेटेस्ट Realme 3 Pro स्मार्टफोन 13,999 रुपये की कीमत के साथ मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications