Realme Black Friday Sale में कल मिलेगा हर स्मार्टफोन पर भरपूर डिस्काउंट, पढ़िए और जानिए
29 नवंबर यानि कल शुक्रवार है। शुक्रवार को अंग्रेजी में फ्राईडे कहते हैं। आजकल आपने फ्राईडे सेल के बारे में जरूर सुना होगा। इसका नाम ब्लैक फ्राईडे सेल है। इस सेल की चर्चा पिछले काफी दिनों से हो रही है। इस मौके पर शाओमी, रियलमी, क्लब फैक्ट्री जैसे कई शॉपिंग वेबसाइट कल यानि 29 नवंबर से ब्लैक फ्राईडे सेल की शुरुआत कर रही है।

ब्लैक फ्राईडे सेल की भरमार
रियलमी कंपनी भी अपने प्लेटफॉर्म पर कल से ब्लैक फ्राईडे सेल की शुरुआत करने जा रही है। इस सेल में आपको एक ही दिन का मौका मिलेगा। अगर आप रियलमी के स्मार्टफोन को ऑफर्स के साथ खरीदना चाहते हैं तो आपके पास इसके लिए सिर्फ एक दिन यानि 29 नवंबर का मौका है। इस सेल के दौरान आप रियलमी कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme X2 Pro को भी खरीद सकते हैं। आप हिंदी गिज़बॉट पर Realme X2 Pro का हिंदी रिव्यू भी पढ़ सकते हैं।
Realme के कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट ऑफर्स
हालांकि रियलमी के इस नए स्मार्टफोन को खरीदने के लिए यूज़र्स को रिक्वेस्ट भेजना होगा, जिसके बाद उन्हें कंपनी की तरफ से एक इनवाइट भेजा जाएगा। उसके बाद ही यूज़र्स इस ब्लैक फ्राईडे सेल पर रियलमी एक्स2 प्रो को खरीद पाएंगे। इसके अलावा भी इस सेल के दौरान बहुत सारे रियलमी के स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट ऑफर्स दिए जाएंगे। इन स्मार्टफोन्स में Realme X समेत Realme C2, Realme 3, Realme 3 Pro, Realme 3i, Realme 5 Pro जैसे स्मार्टफोन्स शामिल हैं।
इसके अलावा आपको बता दें कि रियलमी के ब्लैक फ्राईडे सेल के दौरान ही इस कंपनी के नए स्मार्टफोन Realme 5s को भी पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो 29 नवंबर को दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। हालांकि हम इस फोन को खरीदने के लिए सलाह देंगे कि आप इसे खरीदने में काफी जल्दबाजी दिखाएं। इसको खरीदने के लिए सभी प्रक्रियाओं को कुछ मिनट पहले ही पूरा कर लें और उसके बाद BUY NOW का ऑप्शन आते ही क्लिक करें और फोन खरीदें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस स्मार्टफोन के जल्दी आउट ऑफ स्टॉक की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications








