Realme Book Slim की भारत में पहली सेल हुई शुरू, मिल रहा है डिस्काउंट
Realme कंपनी का पहला लैपटॉप यानि Realme Book Slim की आज भारत में पहली सेल है जो 12 बजे से शुरू होगी। रियलमी का यह धांसु फीचर्स के साथ आने वाला है। लैपटॉप में 11वें जेनेरेशन तक का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर है, जिसका मतलब हाई-ग्रेड परफॉर्मेंस है। और हार्डवेयर के अलावा, Realme Book Slim सबसे पतले और हल्के लैपटॉप में से एक है जिसे आप अभी बाजार में खरीद सकते हैं।

लॉन्च के समय रियलमी ने कहा था कि रियलमी बुक स्लिम मैकबुक प्रो से पतला और मैकबुक एयर से हल्का डिवाइस है। स्लीक प्रोफाइल के कारण, Realme Book Slim में कम पोर्ट हैं, लेकिन आपको थंडरबोल्ट 3 पोर्ट ऑनबोर्ड मिलता है। तो आइये जानते है कुछ खास बातें और प्राइस के बारे में।
भारत में क्या है Realme Book Slim की कीमत
Realme Book Slim दो कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा। पहले मॉडल में 11वें जेनेरेशन का इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB एसएसडी है और इसकी कीमत 44,999 रुपये है। दूसरे वेरिएंट में 11वें जेनेरेशन का इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB एसएसडी है और इसकी कीमत 56,999 रुपये है। यह सेल दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, रियलमी के ऑनलाइन स्टोर और मेनलाइन स्टोर पर शुरू हो चुकी है।
इसके अलावा Realme Book Slim को खरीदने वाले कस्टमर्स को कई सारे ऑफर भी मिल रहे हैं। EMI पेमेंट ऑप्शन सहित HDFC बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करने पर, खरीदारों को बेस वेरिएंट पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है, जबकि टॉप-एंड मॉडल कार्ड के साथ 3,000 रुपये कम में उपलब्ध होगा। उसके बाद लैपटॉप की कीमत क्रमश: 42,999 रुपये और 53,999 रुपये होगी।
Realme Book Slim के खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
रियलमी बुक स्लिम में कई सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 2160x1440 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन वाला 14 इंच का आईपीएस डिस्प्ले और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह विंडोज 10 के साथ आता है लेकिन आप इस साल के अंत में OS को Windows 11 में अपग्रेड कर पाएंगे।
कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 दिया गया है। वायर्ड कनेक्टिविटी में दो USB-C 3.2 Gen 2 पोर्ट, एक USB-A 3.1 Gen 1 पोर्ट, और एक 3.5 mm हेड फोन्स जैक मिलता है। Realme Book Slim में 54Wh की बैटरी है जो 65W PD सुपर-फास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications